व्यापारिक : गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है ऐसे में कूलर एसी की मांग बढ़नी शुरू हो गई है, ऐसे में आपके लिये खास खबर है, LG, Godrej, Voltas जैसे ब्रांड्स के 1 टन वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे सेल में इन एडवांस एयर कंडीशनर को आप 45% से ज्यादा तक के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। 1 टन वाले एयर कंडीशनर छोटे कमरे के लिए अच्छे माने जाते हैं और एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। मार्केट में इन दिनों स्मार्ट फीचर वाले एसी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा घर में मौजूद स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट के जरिए कंट्रोल भी कर सकते हैं।
Godrej 2025 5-in-1 :
गोदरेज का यह एयर कंडीशनर 5-इन-1 कनवर्टिबल टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस स्प्लिट एसी में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है। साथ ही, यह 4 वे एयर स्विंग फीचर से भी लैस है। इस एसी की कीमत 42,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान आप इसे 29,990 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी खरीद पर 30% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते है।
Voltas 2024 Split Inverter AC :
वोल्टास कंपनी का यह एसी 56,990 रुपये की कीमत में आता है। इसकी खरीद पर 45% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्प्लिट एसी को आप 30,990 रुपये में घर ला सकते हैं। यह एसी 90 स्क्वायर फुट के कमरे के लिए अति उत्तम है। इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। एक घंटे में लगभग डेढ़ यूनिट की खपत यह एसी कर सकता है, इस पर भी छूट का लाभ उपभोक्ता उठा सकते है।
Carrier 2025 Wi-Fi AC :
यह स्प्लिट AC वाई-फाई कनेक्टिविटी और इनवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी कीमत 57,490 रुपये है लेकिन आप इसे 44% डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस एसी को आप 31,990 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसका खास छूट का लाभ भी उपभोक्ता उठा सकते है।
Haier 2025 इंटेलि कनवर्टिबल 7-इन-1 एसी :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
हायर का यह एसी 54,500 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर आप इसे 43% डिस्काउंट के साथ 30,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी, डुअल इनवर्टर और इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। घरेलु प्रयोग के लिये यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है, इस पर खास छूट का लाभ भी उपभोक्ता उठा सकते है।
LG 2025 मॉडल AI कन्वर्टिबल एसी :
एलजी का यह एसी 75,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी खरीद पर 46% तक का डिस्काउंट मिल रहा है और इसे आप फिलहाल 40,290 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस लेटेस्ट मॉडल में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है, जो आपके बिजली का बिल को लगभग आधा कर देता है। इसमें बिजली काफी कम खपत होगी, इस पर भी खास छूट का लाभ उपभोक्ता उठा सकते है।



