अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित दरगाह शरीफ तकिया मजार को ग्राम पंचायत ने अंजुमन कमेटी के कब्जे से मुक्त करा लिया है, इसमें काफी समय से विवाद चल रहा था, जो अब जाकर हल हो गया है। तकिया मजार और काली मंदिर के रख रखाव को लेकर ग्राम पंचायत और अंजुमन कमेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्राम पंचायत का आरोप है कि, मजार और मंदिर के देखरेख का खर्च पंचायत के मद से होता था। जबकि अंजुमन कमेटी मजार पर अपना मालिकाना हक जमा बैठी थी।
दरअसल, मजार और मंदिर के चंदे और चढ़ावे के पैसे को अंजुमन कमेटी रखा करती थी। कमेटी इसकी ऑडिट रिपोर्ट कलेक्टर को नहीं सौंपती थी। जिसका विरोध लंबे समय से ग्राम पंचायत कर रही थी। जिसके बाद मंगलवार को ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा बुलाकर तकिया मजार को अंजुमन कमेटी के कब्जा मुक्त कराने का प्रस्ताव रखा था, जिसको लेकर ग्रामीणों काफी समय से अपना विरोध जारी रखा हुआ था।
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीँ अब इस मामले में ग्रामवासियों की सहमति से प्रस्ताव को पारित करते हुए दरगाह शरीफ तकिया मजार को ग्राम पंचायत ने अपने हैंड ओवर में ले लिया है। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल देखने को भी मिला, माहौल ख़राब होने की बड़ी गुंजाईश थी। वहीं इस मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद थी, पुलिस ने काफी सावधानी बरती। पुलिस की देख- रेख में यह काम पूरा हुआ।



