अमिताभ और शाहरुख़ से भी ज्यादा लोकप्रिय है यह स्टार, 1000 करोड़ रूपये से भी बड़ी हिट फ़िल्में दी है।

मुंबई (महाराष्ट्र) : आजतक भारतीय सिनेमा में एक से एक कलाकार हुये है, लेकिन जो नाम अमिताभ और शाहरुख़ ने कमाया है वो किसी और नहीं कमाया है, ऐसे में अन्य कोई कलाकार क्या उस मुकाम पर पहुँच सकता है? क्यूंकि अब सफलता के पैमाने भी बदल गये है, ऐसे में मुंबई की भारतीय सिनेमा से लेकर साउथ तक कई भारतीय अभिनेता दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। जहाँ शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रजनीकांत और प्रभास तक, कई सितारे ऐसे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय लोगों का सबसे पसंदीदा कौन सा सितारा है? ऑरमैक्स मीडिया ने सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार टॉप 10 अभिनेताओं की एक सूची जारी की है, जिसमें एक साउथ अभिनेता भारतीय सिनेमा के सितारों पर भारी पड़ा है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये एक्टर अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, रजनीकांत, कमल हासन या चिरंजीवी हैं तो आप गलत हैं।

नंबर वन बना ये एक्टर :

ऑरमैक्स ने इस हफ्ते भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर टॉप 10 कलाकारों की लिस्ट जारी की है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स: मोस्ट पॉपुलर मेल स्टार्स इन इंडिया फरवरी 2025।’ दिलचस्प बात ये है कि ऑरमैक्स की टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट में साउथ के स्टार्स की झड़ी देखने को मिल रही है। पॉपुलेरिटी के मामले में वो भारतीय सिनेमा के कलाकारों से काफी आगे निकल गए हैं। साउथ के 7 सुपरस्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं जबकि भारतीय सिनेमा के सिर्फ 3 कलाकार ही इस सूचि में जगह बना पाए हैं। इनमें प्रभास पहले नंबर पर हैं। प्रभाष की लोकप्रियता बाहुबली सीरिज की फिल्मों से काफी बढ़ गई है, वहीँ इन फिल्मों में उनकी अदाकारी ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

ये है टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट :

  • प्रभास
  • थलपति विजय
  • अल्लू अर्जुन
  • शाहरुख खान
  • रामचरण
  • महेश बाबू
  • अजित कुमार
  • जूनियर एनटीआर
  • सलमान खान
  • अक्षय कुमार

आमिर – अमिताभ को नहीं मिली लिस्ट में जगह :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

प्रभास ने भारतीय सिनेमा के बादशाह यानी शाहरुख खान को भी लोकप्रियता में काफी मात भी दे दी है, वहीँ अब शाहरुख़ की बढती उम्र ने भी उनकी लोकप्रियता में कमी ला दी है। टॉप 5 में साउथ के चार स्टार हैं और भारतीय सिनेमा से सिर्फ शाहरुख नजर आ रहे हैं। वैसे टॉप 10 की इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े भारतीय सिनेमा के सितारे शामिल ही नहीं हैं। हालांकि यह लिस्ट हर हफ्ते बदलती रहती है और इसकी लिस्टिंग चर्चा के हिसाब से होती है, लेकिन बीते कई हफ्तों से साउथ सिनेमा के सितारों का ही दबदबा बना हुआ है। भारतीय सिनेमा से चंद नाम ही इस लिस्म में जगह बना पा रहे हैं। 

प्रभास के नाम हैं कई हिट फिल्में :

सबसे लोकप्रिय कलाकार प्रभास की बात करें तो पिछले साल उन्होंने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले भी वो ‘बाहुबली 2’ 1700 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुके हैं। अब जल्द ही प्रभाष ‘राजा साब’ में नजर आएंगे, जिसे इसी साल रिलीज किया जाना है। इसके अलावा प्रभाष के पास कई और बड़े बजट की फिल्में हैं, जिसमें ‘कल्कि’ का दूसरा पार्ट भी है। वहीँ प्रभाष आज दर्शकों के दिलों में भी राज कर रहे है।