मथुरा (उ.प्र.) : इन्टरनेट की दुनियां जानकारी लेने तक ठीक है, लेकिन उसको देखकर कदम उठाना बहुत बड़ी बेवकूफी है, ऐसेही उत्तर प्रदेश के मथुरा में पेट दर्द से परेशान एक युवक ने खुद से ही ऑपरेशन कर लिया। सर्जरी के तौर-तरीके उसने यूट्यूब में वीडियो देखकर सीखे और फिर जरुरी सामान एनेस्थेसिया इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड और जरूरी दवाएं लेकर आया और पेट में चीरा लगा लिया। हाथ डालकर देखा तो कुछ समझ नहीं आया और फिर, घाव को वापस सुई-धागे से सिल दिया।
मामले में जानकारी सामने आई है कि मथुरा वृंदावन के सुनरख गांव निवासी राजाबाबू पेट दर्द से परेशान है। 18 साल पहले उसने अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया था, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हुई। मंगलवार रात दर्द बढ़ा तो उसने यूट्यूब में वीडियो सर्च किया और वीडियो देखकर पेट में 7 सेंटीमीटर चीरा लगा लिया। ऑपरेशन के चंद घंटे बाद तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इसकी करतूत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये।
राजाबाबू की करतूत से डॉक्टर भी परेशान :
अस्पताल में राजाबाबू की यह करतूत सुनकर चिकित्सक भी चौक गए। डॉ. शशिरंजन ने बताया कि युवक ने पेट में 7 सेमी का चीरा और प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए गये थे। उसकी हालत ठीक नहीं है। संक्रमण भी फैल सकता है। फिलहाल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। हालात बिगड़ सकते है।
कौन है राजाबाबू, ऑपरेशन क्यों किया? :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वृंदावन मथुरा वृंदावन के सुनरख गांव का रहने वाला है। BBA की डिग्री लेने के बाद भी वह खेती करता है। मेडिकल की पढ़ाई से उसका कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद उसने खुद से पेट की सर्जरी करने का जोखिम उठाया। परिजनों ने बताया कि, कुछ साल पहलेउसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन आराम नहीं मिला। कई बार अल्ट्रासाउंड और उपचार के बाद भी आराम न मिलने से वह लगातार परेशान चल रहा था, जिसके बाद उसको ये कदम उठाने की सूझी और उसकी हालत बिगड़ गई।