इंदौर (म.प्र) : इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर भाग गए। युवती का नाम भावना सिंह पुत्री संतोष सिंह बताया गया है, उसकी उम्र 28 वर्ष है और वह मूलत: ग्वालियर में मुरार की रहने वाली है। घटना में सामने आया है कि दोपहर के समय युवती की मौत हो गई थी मामला सामने आया है जिसमें ग्वालियर से युवती अपने दोस्तों के घर पर आई हुई थी, यहां सभी मिलकर पार्टी कर रहे थे, उस दौरान यह खौफनाक कांड हो गया, जिसके बाद गंभीर घायल अवस्था में उसके दोस्त उसे निजी अस्पताल में भर्ती करके फरार हो गए। इधर, अस्पताल से पुलिस को शिकायत दी गई, कुछ सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस उस घर में पहुंची, जहां यह पूरा कांड हुआ था। वही इस घटना के बाद सभी आरोपी युवक फरार है।
यह है मामला :
गुरुवार की सुबह पौने 4 बजे लसुड़िया पुलिस की बॉम्बे हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक युवती को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोली युवती की आंख में लगी है, इस घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को अस्पताल प्रबंध ने बताया कि कुछ युवक घायल युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वो रुपये लाने का कहकर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे है, वे युवक इतनी हड़बड़ी में थे, कि अपने मकान की चाबी भी हॉस्पिटल में ही भूल गए, जो चाबी पुलिस को दी गई, उस पर मकान का पता भी लिखा हुआ था, जिस पर पुलिस पहुंची।
पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश :
वहीँ इस पते के आधार पर पुलिस महालक्ष्मी नगर के एमआर 3 स्थित मकान नंबर 722 में पहुंची तो पुलिस के ही होश उड़ गए। मकान के बाहर बिखरे खून से ही इस बात का खुलासा हो गया कि घटनास्थल यही है। मकान के अंदर पुलिस को एक किरायानामा मिला है जो पीयूष अवस्थी, राहुल शर्मा, रोहित दरियानी, कान्हा गोयल और विख्यात पाठक के नाम पर है। ये युवक मूलतः दतिया, शिवपुरी और ग्वालियर के रहने वाले है। इनमें 2 स्टूडेंट है तो 3 वर्किंग है। इन लोगों ने महीने भर पहले ही 35 हजार रुपये महीने में मकान किराए पर लिया था। वहीँ इस मामले की जाँच पड़ताल में पुलिस जुट गई।
कार भी ली थी किराए पर :
मामले में सामने आया है कि रात को घटना के बाद युवक घायल युवती को एक कार से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उस कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक जतिन जैसवार को कॉल कर बुलाया तो पता चला कि इन युवकों ने महीने भर पहले ही वह कार 1200 रुपये प्रतिदिन किराए पर ली थी। कार मालिक ने जीपीएस के माध्यम से कार की लोकेशन निकाली तो कार हॉस्पिटल से कुछ किलोमीटर दूर खड़ी मिल गई। कार पर भी खून के निशान भी मिले है, जो घटना की गवाही खुले तौर पर दे रहे है।
सभी ऑनलाइन करते है काम :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इस मामले में पड़ोसियों ने बताया कि इन युवकों के साथ यहां ग्वालियर की रहने वाली एक अन्य युवती भी रहती थी। युवकों ने पड़ोसियों को बताया था कि वे सभी ऑनलाइन काम करते है। आसपास के लोगों के मुताबिक बाहर से आने वाले युवक युवतियों ने शहर का माहौल खराब हुआ है, इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। आसपास के लोग इनसे परेशान रहते है।
ग्वालियर की रहने वाली युवती :
वहीँ आधार कार्ड में दिये पते के अनुसार घायल युवती की पहचान ग्वालियर के नदी पार टाल, वाल्मीकि बस्ती, नवीन विद्यालय के पीछे, मुरार के रहने वाले संतोष सिंह की बेटी भावना सिंह के तौर पर हुई है। वह इन लोगों से कैसे संपर्क में थी, वह यहां पार्टी करने क्यों आई थी और किन हालातों में उसे गोली लगी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। महालक्ष्मी नगर के घटनास्थल पर आला पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। मकान में शराब की 2 खाली बोतलें पुलिस को मिली है, जिससे यह स्पष्ट है कि ये सभी उस समय पार्टी कर रहे थे। इसी बीच ये घटना घटी होगी, वहीँ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस मामले में बड़ी बात यह है कि खबर लिखे जाने तक भावना के मोबाईल पर किसी भी परिजन का फोन नहीं आया था, वही उसके आधार कार्ड पर जो पता लिखा हुआ मिला है, वहां ग्वालियर पुलिस की टीम भेजने पर वहां कोई मिला नहीं। पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हुए है, अब पुलिस की उम्मीद उन युवकों के पकड़े जाने पर ही है, जो पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकेंगे। वहीँ इस घटना से क्षेत्रवासी भी सकते में है, और साथ में जो युवक थे वो भी फरार है, इसके बीच पुलिस इनको खोजने में जुटी हुई है।



