बरेली (उ.प्र.) : बरेली में मचा बवाल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। छोटी-सी बात पर शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। वहीँ इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली पुलिस ने बताया कि नमाज के दौरान एक पक्ष ने दूसरे की चप्पल फेंक दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। जवाब में दूसरे पक्ष ने उन पर पानी डालने का आरोप लगाया। इस छोटी-सी बात ने धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया और दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट करने लगे। इससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।
पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार :
वहीँ जब घटना की सूचना मिली तो पुलिस भी तुरंत ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भोजीपुरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गई है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। आमीन खान की तरफ से 12 लोगों पर और बिलाल खान की तरफ से 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने काफी नाराजगी जताई और बवाल मचाया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इस संघर्ष में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से गांव में माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जबकि मामला छोटे से विवाद से शुरू हुआ था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो :
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। आमतौर पर ऐसी घटनायें उ.प्र. में आये दिन होती रहती है, जो उ.प्र. के लिये मुसीबत का कारण बन जाती है, लगातार कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, पुलिस-प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।



