लाइव सुसाईड 44 मिनट तक पति को मरते देखा, पत्नी ने रोका तक भी नहीं, सामने आया अतुल सुभाष जैसा एक और भयानक केस।

रीवा (म.प्र.) : जहाँ आज बेटियों को अधिकार दिये गये है उनका सम्मान बढ़ रहा है तो क्या अब ये सवाल उठ रहा है कि महिला कानूनों का उनके द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, क्या सिर्फ छेड़खानी की शिकायत भर से पुरुष को जेल भेजा सकता है? क्या पत्नी प्रताड़ित पुरुष की कोई सुनवाई नहीं है? जहाँ बहुचर्चित अतुल सुभाष कांड जैसा एक और काण्ड अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पेज से लाइव होकर उसने आत्महत्या कर लिया। उस दौरान उसकी पत्नी भी लाइव जुड़कर 44 मिनट तक वह तमाशा देखती रही, और गलत नहीं होगा कि उसने इस लाइव मौत का मजा भी लिया, लेकिन इस बीच उसने पति को रोकने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की, इसका मतलब क्या है?

वहीँ सुसाइड के दौरान युवक ने अपनी पत्नी और सास कि प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या यह कार्यवाही हमेशा पीड़ित की मौत के बाद ही होगी, क्या पुरुष शिकायत करे तो महिला कानूनों के कारण वह चूप बैठकर भुगतता रहे और एक दिन ऐसा भयानक काण्ड कर दे?

मामला है हाल ही में रीवा जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से परेशान होकर इंस्टाग्राम में लाइव आकर सुसाइड कर लिया था। इंस्टाग्राम में लाइव के दौरान पत्नी तमाशा देखती रही थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पूरा मामला रीवा जिले के सिरमौर तहसील के महरी गांव का है. मृतक शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर के रिमारी गांव की रहने वाली प्रिया शर्मा से हुई थी।

घर छोड़कर कर चली गई थी पत्नी :

शुरुआती दौर में तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ महीने बाद प्रिया छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी थी।जिसकी जानकारी शिव प्रकाश को हुई, लेकिन उसने घर वालों को नहीं बताया। शिव प्रकाश हर हाल में अपने दांपत्य जीवन को बचाने का प्रयास करता रहा। इसी बीच शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया। इस दौरान प्रिया नवजात बच्चे को अपने साथ लेकर मायके चली गई। जिसके बाद युवक तनाव में रहने लगा।

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

शिव ससुराल जाकर पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन प्रिया ससुराल नहीं आई। क्यूंकि पहले आपको बता दिया है कि वह किसी और के सम्पर्क में थी, वहीँ परिजनों का ही आरोप है कि पत्नी किसी अन्य के प्यार में अंधी हो चुकी थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिव प्रकाश के साथ मारपीट भी की थी। सुसाइड करने से पहले शिव ससुराल से अपने घर आया और बिना बातचीत किए अपने कमरे में चला गया, जहां उसने इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी लगा ली। वहीँ इस दौरान उसकी पत्नी भी उसकी मौत का तमाशा लाइव देख रही थी, लेकिन उसने न तो परिवार के किसी सदस्य को और न ही पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि सिरमौर पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में लेते हुए न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस को मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने के भी कुछ सुराग मिले हैं, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस घटना से एक भरा पूरा परिवार बिखर गया।