पादरी बजिंदर सिंह का वीडियो वायरल, बदतमीजी के बाद महिला को मारा थप्पड़ और दी धमकी।

कपूरथला (पंजाब) : येशु येशु वाले स्वयंभू पादरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वायरल वीडियो उसके दफ्तर का बताया जा रहा है। यहाँ पादरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पादरी बजिंदर सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वहीँ इस घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंडीगढ़ स्थित पादरी के दफ्तर में लगे CCTV कैमरे का फरवरी 2025 का है। जो अभी वायरल हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज में पादरी बजिंदर सबसे पहले अपने दफ्तर में बैठा हुआ नजर आता है। उसके सामने कई युवक और महिलाएं बैठी हुई हैं। इनमें से एक महिला के गोद में छोटा बच्चा है। पादरी अचानक में गुस्से में चिल्लाता है और वह अपनी सीट से उठता है और सामने बैठक युवक को एक मोबाईल फेंक कर मारता है। इसके बाद वो अपनी कुर्सी से उठकर युवक को एक बैग से मारता है और फिर थप्पड़ भी मारता है। उसका इस तरह का विडियो सामने आया है।

म​हिला से भी की बदतमीजी :

वहीँ उसके बाद पादरी अपनी सीट पर आकर बैठ जाता है। फिर वहां बैठी एक महिला की ओर उंगली दिखाकर चिल्लाने लगता है। मेज पर रखी चीज से महिला को जोर से मारता है। पादरी यह काम एक छोटे बच्चे के सामने करता है।पादरी की इस हरकत का महिला विरोध करने उठती है। विरोध करने पर पादरी महिला को भी थप्पड़ मारता है, बदतमीजी करता है। महिला के विरोध करने पर कमरे में बैठे लोग बीच-बचाव करने आते हैं। लोग पादरी को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो पीड़िता के साथ बदतमीजी करना नहीं बंद करता। वहीँ इसके बाद काफी बवाल मच जाता है।

यौन उत्पीड़न का केस दर्ज :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में सामने आया है कि पंजाब के कपूरथला पुलिस को 22 वर्षीय महिला की पादरी के खिलाफ शिकायत की थी। महिला ने बजिंदर सिंह पर कथित तौर से यौन उत्पीड़न, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए हैं। कपूरथला पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदम तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

पादरी ने आरोपों को बताया ‘साजिश’ :

पादरी बजिंदर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। आरोपी पादरी का कहना है कि एक अन्य पादरी ने उनके खिलाफ ‘साजिश’ रचा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया था। अन्य पादरी कौन है, उसका नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। पादरी बजिंदर जालंधर के ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ नाम से एक कार्यक्रम चलाता था। पादरी बजिंदर पर साल 2018 में भी बलात्कार के आरोप लगे थे। इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों से बताया था कि पादरी भारत से भाग कर नेपाल में छिप गया है। वहीँ उस मामले में उसके उपर शिकायत होना सामने आया है।