राजधानी में दुकानदार ने ग्राहक की कर दी हत्या, मचा हड़कम्प, मामला यहाँ का….।

रायपुर : राजधानी में अपराध अपने चरम पर है, कई बार दुकानदारों के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट , धमकी के केस सामने आते है तो वहीँ अब चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ राजधानी में सब्जी के मोल भाव को लेकर दुकानदार ने ग्राहक की हत्या कर दी है। इस मामले में बताया जा रहा है कि, दुकानदार और ग्राहक के बीच अचानक सब्जी के मोल भाव को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्राहक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 

इस मामले में मिली अन्य जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकानदार का नाम रेशम ढीमर है। शुक्रवार को 50 वर्षीय ग्राहक रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास बाजार में सब्जी खरीदने गया था। उसने दुकानदार रेशम के पास कद्दू का रेट पूछा, इसके बाद वह मोलभाव करने लगा। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर गुस्से में वार कर दिया। जिससे ग्राहक गंभीररूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रेशम ढीमर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/