अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग के मामले में महिला अपने पति को छोड़कर भागी प्रेमी के साथ, तो पति ने कर दिया चौंकाने वाला काण्ड।

भरूच (गुजरात) : आपने अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर सरकार की तरफ से बुलडोजर चलते देखा होगा, लेकिन गुजरात के भरूच जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां एक शादीशुदा महिला गांव के ही एक पुरुष के साथ भाग गई। इसके बाद महिला के पति और उसके परिवार वालों ने गुस्से में आकर प्रेमी और उसके रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग के मामले कई बार सामने आ चुके है, लेकिन यह मामला चौंकाने वाला है। बदलते आधुनिक युग में जहाँ लिव इन रिलेशनशिप संस्कृति को दूषित कर रही है, तो वहीँ अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग के मामले भी लगातार बढ़ रहे है। हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने इसको टीवी कार्यक्रमों से प्रेरित बताया है।

क्या है पूरा मामला?

मामले में सामने आया है कि यह घटना भरूच जिले जंबूसर तालुका के करेली गांव में 21 मार्च को हुई। जानकारी के मुताबिक, आणंद जिले में स्थित अंकलाव तालुका की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी महेश फुलमाली के साथ भाग गई। महेश फुलमाली पहले से तलाकशुदा है और जंबूसर तालुका के करेली गांव का निवासी है। जब महिला के पति और ससुरालवालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महेश फुलमाली के घर जाकर उसकी परिवार को धमकाया और दो दिन में उसे पेश करने की मांग की। आरोपी हेमंत पधियार, सुनील पधियार, बलवंत पधियार, सोहम पधियार और चिराग पधियार महिला के साथ फरार व्यक्ति के घर पहुंचे और उसके परिजनों से कहा कि वे उसे दो दिन के अंदर पेश करें।  

वहीँ महेश के न आने पर, गुस्साए परिजनों ने फुलमाली की बहन से मारपीट भी की। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला के परिजन बुलडोजर लेकर पहुंचे और महेश फुलमाली तथा उसके रिश्तेदारों के छह मकानों को आंशिक रूप से गिरा दिया। इनमें शेड, टॉयलेट ब्लॉक और अलग से बने कमरे शामिल थे। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई , जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

माता-पिता से मिलने आई थी, प्रेमी संग हुई फरार :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ महिला के मामले में वेदाच पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बीएम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महिला के परिजन भी शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि परिजनों को संदेह था कि दूसरे समुदाय का व्यक्ति शादीशुदा महिला को भगा ले गया है और इसी गुस्से में उन्होंने बुल्डोजर से व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों के घर तोड़े गये। उन्होंने बताया कि महिला अपने माता-पिता के घर आई हुई थी और यहीं से वह व्यक्ति के साथ फरार हो गई। इसके बाद महिला के माता-पिता ने आणंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुलडोजर चालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ इस घटना से क्षेत्र में माहौल भी गर्माया हुआ है।

इसके अलावा भरूच जिले के करेली गांव में एक परिवार ने महेश फुलमाली के घर समेत छह घरों के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया गया है, क्योंकि वह कथित तौर पर एक विवाहित महिला के साथ भाग गया था। फुलमाली के परिवार को तब आक्रामकता का सामना करना पड़ा जब वे उसे पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आपको बता दें कि लगातार ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है, ये मामले सिर्फ नीचले तबके में ही नहीं बल्कि मध्यमवर्गीय परिवारों में भी है।