रायपुर : बीते दिनों धरसीवां के मोहदी गांव के खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमिका का दूसरा प्रेमी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की थी। इस मामले में आरोपी प्रेमी अरुण निषाद ने अपने साथी समीर निषाद के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबाकर और गले में चाकू से वारकर मौत के घाट उतारा था। हत्या के बाद लाश को खेत में फेंककर दोनों फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई थी। लाश के पास मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान नरदहा गांव निवासी सरिता यादव 28 साल के रूप में हुई थी।
इस मामले में जानकारी सामने आई है कि प्रेमिका की बेवफाई का बदला लेने की मंशा से प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। इधर मृतका के पति ने विधानसभा थाने में पत्नी के गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धरसीवां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच के बाद हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। इस मामले में सामने आया है कि विवाह के बाद भी दो प्रेम संबंध रखना महिला की हत्या की वजह बनी है।
आरोपी नाबालिग प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला की गला दबाकर और गर्दन में चम्मच से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया था और इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था। इस खौफनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी, वहीँ मामले में हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। वहीँ इस पूरे मामले का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
- पुलिस पूरे मामले का खुलासा आज कर सकती है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ग्राम नरदहा निवासी सरिता यादव (28) के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- उसने बताया कि 20 मार्च को रात 12 बजे वह घर से कहीं चली गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि, रविवार शाम उसकी सड़ी-गली लाश मिली। महिला का एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग था, जो कि जांच में सामने आया है।
- इसी बीच महिला दूसरे युवक से बात करने लगी। नाबालिग से बात करना बंद कर दिया था। दूसरे प्रेमी के बारे में आरोपी को जब पता चला तो उसने सरिता को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने दूसरे युवक के बारे में पूछा।
- महिला ने उसे कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ तो नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले महिला का गला दबाया। इसके बाद शव को दो पहिया वाहन में रखकर ले आए और खेत में फेंक कर फरार हो गए। शव को कुत्तों ने नोच दिया था। कई जगह पर घाव थे।



