पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर सुबह से ही सीबीआई की बड़ी छापेमारी, 6000 करोड़ के महादेव एप घोटाले मामले में दबिश।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। बताया जा है कि सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों जगहों में जांच करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6,000 करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी शुरू की है। इससे पहले ईडी ने भी छापेमारी की थी। वहीँ आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव के यहाँ भी CBI की टीम पहुंची है। महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है। भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है। CBI अधिकारियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की है। सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। अचानक इस छापेमारी से पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी लोगों में हड़कम्प मच गया है। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर 10 मार्च को छापेमारी की थी। शराब घोटाले से जूझ रहे कांग्रेसियों के लिये ये बड़ा झटका है।

सीबीआई की छापेमारी को लेकर बघेल ने कही ये बात :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।’  कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “इससे पहले उन्होंने (भाजपा ने) उनके आवास पर ईडी को भेजा था। आज सीबीआई भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने आज उनके आवास पर सीबीआई की टीम भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है।”

वहीँ कांग्रेसियों पर आये दिन छापेमारी को लेकर राजनैतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है, जिसको लेकर भाजपा की तरफ से घोटालों के कारण कार्यवाही की बात कही जा रही है।