बजिंदर के बाद एक और पास्टर पर छात्रा से बलात्कार का आरोप, पीड़ित छात्रा की मौत।

गुरदासपुर (पंजाब) : पास्टर बजिंदर के बाद अब गुरदासपुर के पास्टर पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पास्टर जशनगिल ने 22 वर्षीय बीसीए की छात्रा के साथ बलात्कार किया और जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया तह। गर्भपात के दो दिन बाद ही छात्रा की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। वहीँ इस मामले में मृतक छात्रा के पिता ने बताया है कि आरोपी पास्टर ने उनकी बेटी का गर्भपात करवाया था। इसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ी और अमृतसर में उसकी मौत हो गई।

वहीँ जानकारी सामने आई है कि आरोपी पास्टर जशनगिल गुरदासपुर का रहने वाला है। यह मामला 2023 का है और पीड़िता की जब तबीयत बिगड़ी तो भी पास्टर उनके घर में प्रार्थना करने आया था। पीड़िता ने अपनी छोटी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया था कि पास्टर ने कैसे बलात्कार किया और फिर गर्भपात करवाया। वहीँ पुलिस ने इस मामले में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। दीनानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से जशनगिल जम्मू में रह रहा है, जबकी उसकी गिरफ्तारी अभी तक पुलिस नहीं कर रही है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वो फिर डर कर अमृतसर में रह रहे हैं, उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

वहीँ इसके पहले मोहाली की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और कहा कि सिंह ने पादरी के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग कर जघन्य अपराध किया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) विक्रांत कुमार की अदालत ने 28 मार्च को सिंह के दोषी पाए जाने के बाद यह फैसला सुनाया। सिंह को अक्सर ‘यीशु-यीशु पैगंबर’ कहकर भी संबोधित किया जाता था। इस मामले में आरोपी बजिंदर भगौड़ा घोषित हो गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पादरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 506 के तहत एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है, और सभी सजायें एक साथ चलेंगी।