रायपुर : रायपुर के आसपास रहने वाले बालाघाट जिले के यात्रियों के लिये रेल्वे ने एक नई सौगात दी है, बालाघाट जाने के लिये यात्रियों को गोंदिया से ट्रेन बदलकर या बस से जाना होता है, ऐसे में उन्हें अब इसका सीधा फायदा मिलेगा। जबलपुर से जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है जो कि जबलपुर से गोंदिया होते हुए रायपुर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलाया जा सकता है। इस ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रेन का किन-किन स्टेशन पर स्टॉपेज हो सकता है।
इन स्टेशन पर होगा स्टॉपेज :
रेल्वे कि इंटरनल नोटिफिकेशन के अनुसार, जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग , 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी। इस तरह बालाघाट क्षेत्र के यात्रियों के लिये यह सीधी ट्रेन बड़ी सौगात है।



