रामपुर का ससुर शकील होने वाली बहू जबीना को लेकर भागा, तय करा दी थी बेटे की शादी, सामने आया ये मामला….।

रामपुर (उ.प्र.) : बीते दिनों उ.प्र. के अलीगढ़ से खबर सामने आई थी कि यहां बेटी की शादी से पहले ही सास, दामाद के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं, यह मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना रहा, अब तक इस मामले की बातें होती रहती है। अब इसी का उल्टा मामला रामपुर जिले से सामने आया है। बता दें कि रामपुर के बांसनगली गांव में ससुर बेटे के निकाह से पहले ही बहू को भगा ले गया और उससे शादी भी कर ली। वहीँ फिर इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है।

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि रामपुर के बांसनगली गांव के शकील नामक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबीना नाम की युवती के साथ तय किया था। हालांकि, बेटा अभी नाबालिग था और परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। मगर शकील आरोप है कि शकील ने अपनी पत्नी शबाना संग मारपीट की और दबाव बनाकर घर वालों को शादी के लिए राजी कर लिया। उनके घर में काफी बवाल भी हुआ था। शकील अपने नाबालिग बेटे की शादी करना चाहता था।

कहानी में आया ट्विस्ट :

पर कहानी में ट्विस्ट तब सामने आया जब शकील अपनी होने वाली बहू से मोबाईल पर दिन-रात बातें करने लगा। यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को नागवार गुजरी और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो शकील ने फिर से मारपीट शुरू कर दी।शकील के बेटे को जब इस रिश्ते की सच्चाई का पता चली, तो उसने भी उस लड़की से शादी करने से साफ मना कर दिया।

इसके बाद शकील अचानक अपने घर से कुछ जेवर और पैसे लेकर अपनी होने वाली बहू के साथ भाग गया। उसने अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया और उससे निकाह कर लिया, इस मामले बड़ा बवाल मच गया। इस घटना से जितनी शकील की पत्नी परेशान है, उससे कहीं ज्यादा उसका नाबालिग बेटा हैरान है कि आखिर उसके पिता ने यह क्या कर दिया। बेटा अपने पिता पर रिश्तों का खून करने और तमाम आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा है। इस घटना से परिवार कि बदनामी हुई वो अलग।

दावा यह है कि शकील के माता-पिता ने भी उसे अपनी होने वाली बहू को दुल्हन बनाने में पूरी मदद की। ऐसे में अपने बेटे का ब्याह कर उसका घर बसाने के सपने देख रही शकील की पत्नी को बहू की जगह एक सौतन मिल गई है। अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, लेकिन उसकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वह इंसाफ के लिए गुहार लगाए तो कहां लगाये। ऐसे में शकील की पत्नी और बेटा दोनों परेशान है।

पीड़ित शबाना ने कहा – मुझे इंसाफ चाहिये :

इस विषय पर पीड़ित शकील की पत्नी शबाना ने अपनी दर्द भरी आपबीती सुनाई. शबाना ने बताया, “इस कहानी को 3 साल हो गए और इस कहानी चलते-चलते मुझे मारने लगे। वो लड़की खेमपुर की रहने वाली है, उसके पीछे मुझे मारते थे और दो बार यह पकड़े भी जा चुके हैं, फिर भी यह नहीं माने। फिर बाद में इन्होंने कहा कि मैं बेटे का रिश्ता कर रहा हूं। हमने कहा कि लड़की बड़ी है और लड़का छोटा है मेरा। लड़के की उम्र 15 साल है और बेटी (लड़की की) की उम्र काफी ज्यादा है। उसके बावजूद भी पूरे घर को मारते हुए 3 साल हो गए, फिर भी यह नहीं माने। जबरदस्ती यह हमें उसके घर लेकर जाते थे और आखिर में मानकर हमने वहां रिश्ता कर दिया।” जिसके बाद अब यह काण्ड सामने आया है।

शबाना ने फिर ये बताया :

वहीँ फिर शबाना ने आगे कहा, “बहू से सास बात कर सकती है, देवर बात कर सकता है, ननदें बात कर सकती हैं, लेकिन ससुर से क्या मतलब बार-बार बात करने का? यह कौन सी इंसानियत है? पूरा पूरा दिन वीडियो कॉल चलती रहती है। कुछ तो ऐसी बात होगी फिर। मैंने फिर सबूत ढूंढा, दोनों को मैंने कई बार साथ में पकड़ा। फिर यह छोटे बेटे से बोले मैं तेरे संग इसका रिश्ता कर रहा हूं। मेरा बेटा बोला कि मैं नाबालिग हूं, मैं अभी शादी नहीं करूंगा। पहले मैं अपने हाथ पैरों पर खड़ा होऊंगा और दूसरी बात मैं वहां रिश्ता नहीं करूंगा क्योंकि वह लड़की मेरे लायक नहीं है। बेटा बोला मेरा पास सबूत है तुम्हारे कि तुम्हारी इतनी गंदी गंदी रिकॉर्डिंग है, वह मेरे फोन में है इसलिए मैं वहां रिश्ता नहीं करूंगा।”

फिर इस मामले में शबाना ने आगे बताया, “फिर इन्होंने गाड़ी, मोबाईल, कपड़े, जितना भी इनका सामान था वह लेकर निकल गए खामोशी के साथ और उस लड़की के साथ फरार हो गए। बेटी वाले ने भी कहा कि मेरी लड़की वापस दे दो, काफी दिन हो गए लड़की को लेकर जाए हुए और उस लड़की से निकाह कर लिया, और यह निकाह उनके मां-बाप ने कराया है। मुझसे कहा है ‘तुझसे जो किया जाए कर ले, अभी तो मैं इसकी एक और निकाह करा आऊंगा.’ 6 बच्चों का बाप है शकील मेरा शौहर। तीन पोती-पोता हैं। मुझे इंसाफ चाहिए।” अब इस घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा जारी है।

यूं तो बहू, बेटी के समान ही होती है लेकिन कई लोग रिश्ते-नातों की सीमाएं लांघ कर इन्हें शर्मसार कर देते हैं। रामपुर के बांसनगली गांव में हुई इस घटना में जहां शकील नामक एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता एक जबीना नामक युवती के साथ तय किया।