नशे में धुत्त आरक्षक ने डायल 112 के चालक को पीटा, साथ ही पुलिसकर्मी की भी बेल्ट से कर दी पिटाई।

राजनांदगांव : संस्कारधानी में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। यहाँ डायल 112 में पदस्थ पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने शराब के नशे में पहले चालक से मारपीट की है और इसके बाद मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर वहां उसने प्रधान आरक्षक की बेल्ट से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीँ इस मामले में एसपी ने आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी में सामने आया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने डायल 112 में पदस्थ चालक से मारपीट की है। आरक्षक सिविल कपड़े पर पहुंचा था। ड्यूटी करने डायल 112 के ड्राइवर को संबंधित क्षेत्र से अन्य क्षेत्र में जाने कहा, जिसका चालक ने विरोध किया। इसके बाद उसने चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक ने इसकी शिकायत लालबाग थाने में की।एसपी ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है, ऐसी जानकारी सामने आई है।

लालबाग में शिकायत दर्ज करने के बाद शराब के नशे में धुत्त पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू को पुलिस ने जिला अस्पताल मुलाहिजा के लिए लेकर गया था, जहां पुलिस आरक्षक महेंद्र ने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीँ मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने आरोपी आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है।