रायपुर : राज्य में धर्मान्तरण के मामलों में बवाल मचा हुआ है, यहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मान्तरण को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में डब्ल्यूआरएस कालोनी में भी अवैध रूप से निर्मित भवन में प्रार्थना सभा संचालित किए जाने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जुट गये हैं। यहाँ विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल तैनात किये जाने की जानकारी सामने आई है। यहाँ हिन्दूवादी धर्मरक्षक जुट गये है, जिसमें बजरंग दल के जिला संयोजक रायपुर महानगर विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हमें कुछ दिनों से धर्मांतरण की शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिली थी, जिसका विरोध करने के लिए पहुंचे हैं।
यहाँ आकर पता चला है कि दो पहले भी इस अवैध निर्मित भवन को रेलवे की ओर तोड़ा जा चुका है। उसके बाद फिर से मिशनरियों द्वारा अवैध निर्माण कर गरीब भोले-भाले हिन्दुओं के धर्मांतरण के लिए प्रार्थना सभा का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से भवन का निर्माण नहीं तोड़ा जा रहा है, यह रेलवे प्रशासन का काम है। हम अपेक्षा करते है कि वह इस अवैध निर्माण को तोड़ेंगे।



