जांजगीर चाम्पा : जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र मे दिन दहाड़े नाबालिग युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस खौफनाक वारदात को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है, साथ ही नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं उससे 2 लाख रुपए की फिरौंती की भी मांग कर रहे थे। इस मामले में सामने आया है कि मंगलवार की दोपहर एक नाबालिग लड़की अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण जा रही थी। तभी 2 बाइक में सवार 4 लोगों ने उन्हें रोका और लड़कों के साथ मारपीट करते हुए लड़की का अपहरण कर लिया गया, जिसके बाद आरोपियों ने जंगल के अंदर ले जाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसका पीड़िता ने काफी विरोध किया।
इस घटना में सामूहिक दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने युवती और उसके दोस्तों को डराया-धमकाया। इसके साथ ही दबाव बनाते हुए जबरन अश्लील हरकतें करवाते हुए लड़की और उनके दोस्तों का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी उसे ब्लैकमेल भी करने लगे।
घटना में आरोपियों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की वारादात को अंजाम दिया और किसी को नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीँ फिर वारदात के बाद लड़की को पामगढ़ रोड में छोड़ दिया। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और डर के कारण पहले तो किसी से कुछ नहीं कहा। किसी तरह 10 सितंबर की सुबह लड़की ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन शिवरीनारायण थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया गया।
इस अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर वारदात की शिकायत मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए गए। शिवरीनारायण पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की और संदेहियों की पहचान करवाई गई। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
इस मामले में पुलिस ने बिलारी गाँव के उत्तम प्रताप खूंटे, राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस और खगेन्द्र गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी 20 साल से कम के आयु के हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक और मोबाइल जब्त की है। इसके साथ ही आई टी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।
शिवरीनारायण पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान पाया कि इन आरोपियों ने पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। अगर कोई लड़का लड़की बाइक में राहौद और शिवरीनारायण के बीच मिल जाते हैं तो ये आरोपी उनके साथ भी ऐसे ही मारपीट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हैं। वही पीड़ित बदनामी के डर से चूप रहते है।



