ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का सहयोगी भावेश शर्मा गिरफ्तार, ड्रग्स के बड़े सप्लायर है दोनों।

रायपुर : ड्रग्स कि बड़ी खपत में राजधानी का नाम भी जुड़ गया है, राज्य में लगातार ड्रग्स की मांग बढ़ रही है। राजधानी में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। एमडीएमए तस्करी के मामले में पुलिस ने नव्या मलिक के करीबी सहयोगी भावेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। भावेश पहले पंडिताई करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा। फिर क्लब-होटल, फार्म हाउस में उसका आना-जाना शुरू हुआ और करीब तीन साल पहले वह नव्या के संपर्क में आया था।

वह कई बार वह मुंबई गोवा भी गया है। भावेश पर आरोप है कि वह नव्या के साथ मिलकर क्लब और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने लगा। पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैट और बातचीत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भावेश से पूछताछ के बाद राजधानी के और रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इनके पीछे और भी बड़े नाम हो सकते है।

पुलिस को चकमा देकर भागा :

राजधानी में कई ऐसे रसूखदार है जिनके पबों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की खपत होती जहाँ अधिकांश संभ्रांत परिवार के लोग पहुँचते है। इसी मामले को लेकर पुलिस की टीम ने बुधवार रात वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में छापा भी मारा था। इस दौरान होटल कारोबारी के बेटे को खोजा जा रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ क्लब गया हुआ था। पुलिसकर्मियों को देखकर वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्लब की लाइटें जलवाकर तलाश की और मैनेजर व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर उसे भगाने में किसी का नाम सामने आया तो उस पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।

नव्या और कारोबारी के रिश्तों की जांच :

सूत्रों के मुताबिक नव्या लंबे समय तक एक होटल कारोबारी के साथ देखी जाती थी, जो वर्तमान में शराब घोटाले में जेल में बंद है। पुलिस को शक है कि नव्या उस कारोबारी के साथ भी ड्रग्स सप्लाई में शामिल रही होगी। इतना ही नहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह कारोबारी के साथ रात-रातभर कार में घूम करती थी। इन दोनों के लेकर जानकारी सामने आई है कि ये बड़ी मात्रा में ड्रग्स कि सप्लाई करते थे।