राह चलती महिला का पर्स छीनकर बदमाश हुये फरार, घटना CCTV में कैद, महिलाओं में दहशत।

रायपुर : दिनदहाड़े राजधानी में लूटपाट कि कई घटनायें सामने आ चुकी है, वहीँ आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। मामला है गुढ़ियारी क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। स्कूटी बदमाशों ने फोन पर बात करते हुए जा रही महिला को निशाना बनाया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी के सामने आई है कि, सड़क पर महिला फोन पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान पीछे की तरफ से स्कूटी सवार बदमाश आए और महिला के बाएं हाथ में रखे पर्स को छीननकर फरार हो गए। इस घटना के बाद महिला घबरा गई और घटना के बाद महिला ने गुड़ियारी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने घटना को लेकर जानकारी दी कि मामले में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना में 3 बदमाश शामिल है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।