मनोहर कृष्णानी के दुकान की छत का हिस्सा गिरा, कर्मचारियों पर गिरी फाल सीलिंग, 2 कर्मचारी गंभीर रूप से हुए घायल।

दुर्ग/भिलाई : प्लास्टर पेरिस से बनी फाल सीलिंग एक समय के बाद कमजोर हो जाती है, ऐसे में यह कई बार लोगों के उपर भी गिर जाती है, साथ ही बिल्डिंग भी लम्बे समय बाद प्लास्टर छोड़ना शुरू कर देती है, ऐसे में समय रहते रहते आवश्यक मरम्मत करवा लेनी चाहिये नहीं तो वह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे ही जिले के पावर हाउस भिलाई क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहाँ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री मनोहर कृष्नानी के स्वामित्व वाले जग्सन इंटरप्राइजेस में अचानक दुकान की छत का हिस्सा और फॉल्स सीलिंग कर्मचारियों के ऊपर आ गिरी। इस दुर्घटना में दो कर्मचारियों को गंभीर चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 1:30 बजे हुआ। उस समय दुकान के भीतर कर्मचारी नियमित कामकाज में व्यस्त थे।

अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा फॉल्स सीलिंग समेत टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे अचानक छत गिरने से कर्मचारी दब गए। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां उन कर्मचारियों के अलावा कोई मौजूद नहीं था, यदि हादसे के समय दुकान में और ज्यादा भीड़ होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। यह हादसा भवनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े करता है। ऐसे ही कई पुराने भवन जर्जर हालत में है।