करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार, 1440 निवेशकों से किया था फ्रॉड।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में ठगी के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है। रायपुर दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में ठगी की वारदात हो रही है। इस बीच कवर्धा पुलिस ने एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 22 सितंबर को भोरमदेव पुलिस ने 1 करोड़ 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पंचू पनधारे को गिरफ्तार किया है। जिसके गिरफ्त में आने के बाद चौंकाने वाला मामला खुला है।

ठगी का आरोपी पंचू पनधारे बीते 9 साल से फरार चल रहा था। कबीरधाम के एसडीओपी आशीष शुक्ला ने जानकारी दी है कि आरोपी ने साल 2016 में चिटफंड के नाम पर 1440 निवेशकों से भारी रकम की ठगी की थी। उसके खिलाफ भोरमदेव में अपराध क्रमांक 75/16 धारा 420, 406, 34 चिटफंड एवं धन परिचालन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था और 9 साल बाद 23 सितंबर 2025 को उसकी गिरफ्तारी हुई है। बड़ी संख्या में इसने लोगों को ठगा है।

वहीँ इस मामले को लेकर एसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया की ठगी के केसों को लेकर कवर्धा एसपी ने आरोपियों पर सख्त एक्शन की हिदायत दी है। जिसके बाद से लगातार कवर्धा पुलिस कार्यवाही कर रही है। हर थाने में इस तरह के केसों पर तत्परता से काम किया जा रहा है। जांच टीम ने तकनीकी साधनों का उपयोग कर कई राज्यों में छानबीन की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को महाराष्ट्र के गोंदिया में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। टीम ने दबिश देकर आरोपी पंचू पनधारे को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

वहीँ एसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया कि आरोपी को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, और उसे कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी के बाद जिलेभर में पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना हो रही है। इस मामले में कवर्धा पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह का एक्शन और तेज होगा।