हिन्दू लड़की से प्यार करना अब्बास को पड़ा भारी, युवती के परिजनों ने की पीट-पीटकर अब्बास की खौफनाक हत्या।

लखनऊ (उ.प्र.) : सआदतगंज थाना क्षेत्र के लकड़ मंडी हाता नूर बेग निवासी अली अब्बास (27) की सोमवार देर रात करीब 1 बजे डंडों और रॉड से पिटाई कर दी गई। जिसके बाद गंभीर तौर पर घायल हालत में पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले के अनुसार लकड़मंडी क्षेत्र में शादी की बात करने के लिए बहन के प्रेमी 26 वर्षीय अली अब्बास को घर बुलाया गया, जहां पहले से ही गुस्से में बैठे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर और ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी फरार हो गया। 

इस मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। 

यह है पूरा मामला :

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सआदतगंज की लकड़मंडी निवासी हिमालय प्रजापति और सौरभ प्रजापति हैं, जबकि उनका एक साथी सोनू फरार है और उसकी तलाश में टीम लगी हुई है। इन्होंने मिलकर इस खौफनाक काण्ड को अंजाम दिया है।

जांच में सामने आया कि अली का आरोपियों की बहन से चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी क्षेत्र में सभी लोगों को थी। इससे हिमालय और सौरभ समेत परिवार के लोग रंजिश रखने लगे थे और उन्होंने अली की गतिविधियों पर नजर रखी। जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने साजिश रची कि बहन की मदद से अली को शादी की बात करने के लिए घर बुलाएंगे और वहीं मार देंगे। इस साजिश के तहत सोमवार देर रात बहन ने अली को शादी की बात करने के लिए घर बुलाया। अली खुशी-खुशी पहुंचा, जहां सौरभ, हिमालय और अन्य लोग पहले से तैयार थे। 

अली के पहुंचते ही उन लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी और चीख-पुकार मचने पर ईंट से अली का सिर कुचल दिया, जिससे वह मरणासन्न हो गया। घटना की परिजनों को सूचना मिली, तो वे पुलिस के साथ वहां पहुंचे और अली को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि सआदतगंज के हातानूर बेग निवासी पिता आरिफ की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कई बार पहले भी धमका चुके थे आरोपी :

बहन से प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अली को आरोपी भाई कई बार समझा चुके थे। साथ ही बात करने के लिए मना करते थे। बावजूद इसके अली और उसकी बहन ने मिलना नहीं बंद किया था। जिससे के बाद रंजिश में आरोपियों ने हत्या कर दी। अली की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव भरा माहौल है। कोई और विवाद न हो इसके लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही उच्चाधिकारी परिवारीजन के संपर्क में है। उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया जा रहा है। सभी तरह से पुलिस नजर रखे हुए हैं।

इसके अलावा पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अली अब्बास और उसके भाई पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सआदतगंज थाने में अली अब्बास पर दो मारपीट के मुकद्दमे दर्ज थे। वहीं उसका भाई अस्तर अब्बास थाने का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जेल में बंद है। उस पर मारपीट और लूटपाट के करीब दर्जनभर मुकद्दमे दर्ज हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे में अली अब्बास को चोर समझकर पहले मोहल्लेवालों ने पीटा। बाद में लड़की का भाई हिमालय, उसके दोस्त सौरभ और सोनू भी बाहर आ गए और उस पर ईंटों से हमला किया। जानकारी के मुताबिक, लड़की का भाई हिमालय और उसका दोस्त सौरभ पेशे से मूर्तिकार हैं।