अजय मेघानी और सुनील थावरानी गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने पर हुये गिरफ्तार।

बिलासपुर : तोरवा पुलिस ने गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए हेमूनगर से 86 सिलेंडर जब्त किए हैं। इस मामले में दो आरोपी अजय मेघानी और सुनिल थावरानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों आरोपी घरेलू सिलेंडरों को महंगे दामों पर बेच रहे थे। पुलिस ने कुल 2.23 लाख मूल्य के सिलेंडर जब्त किए हैं और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत यह कार्यवाही की गई है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबीर से अशोक विधानी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसकी तस्दीक की।

इसमें 26.11.2025 के थाना तोरवा क्षेत्र में सिंधी कालोनी हेमूनगर में अजय मेघानी अवैध रूप से घरेलू सिलेडर की अधिक दामो मेें ब्रिकी किया जा रहा हैं। इस मामले की सूचना पर पुलिस टीम के साथ रवाना हुआ। जिसके बाद हेमूनगर तोरवा में एक मकान में दबिश दिया गया, यहाँ दो व्यक्ति मिले एवं भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अलग अलग कंपनी का भंडारण होना पाया गया। दोनों का नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय मेघानी एवं सुनिल कुमार थारवानी दोनो निवासी हेमूनगर का बताये गये, जो घरेलू गैस सिलेंडर भंडारण एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नही किये हैं।

घरेलू गैस सिंलेडर कुल 86 नग गैस सिलेंडर जिसमें 43 नग भरा हुआ था एवं 43 नग खाली को दोनो के कब्जे जप्त किया गया हैं। आरोपियों के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के विपरीत अधिक लाभ अर्जित करने के लिए ब्लैक में घरेलू सिलेंडर विक्रय करना पाया गया और अवैध भंडारण पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।