मुस्लिम आरोपी का भीड़ ने जलाया घर और फिर पुलिस ने भी चला दिया बुल्डोज़र, सामने आया ये मामला….।

खंडवा (म.प्र.) : जिले के हरसूद में लव जिहाद के एक मुल्जिम के घर पर सरकार ने बुलडोजर चलाकर उसके घर को जमींदोज कर दिया है। मामला है हरसूद थाना हल्का में 29 अक्टूबर को अनुसूचित जाति की एक लड़की ने जहर खाकर खुदकशी कर ली थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा था, उस वक़्त ऐसे इल्ज़ाम लगे थे कि लड़की ने अरबाज़ नाम के एक मुस्लिम नौजवान से तंग आकर ज़हर खा लिया था। वहीँ लड़की की शादी कहीं और तय होने से अरबाज़ लड़की को और उसके होने वाले शौहर दोनों को मुबैयना तौर पर मुसलसल धमकियां दे रहे था, जिससे लड़की जेहनी तौर पर परेशान हो रही थी। फिर उसने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। इस मामले की खबर हिन्दू संगठनों को भी दी गई थी।

इस हादसे के पेश आने के बाद 29 अक्टूबर को हिंदू संगठनों ने लड़की की लाश को थाने के सामने रखकर थाने का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया था, और मुल्जिम की गिरफ्तारी की मांग की थी। भीड़ ने थाना घेर रखा था और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी, फिर जब भीड़ थाने से लौट रही थी, तो रास्ते में ही भीड़ ने मुस्लिम अरबाज़ के घर में आग लगा दी। उस वक़्त घर में कोई नहीं था, इसलिए कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन पूरा घर जलकर ख़ाक हो गया था। लेकिन उसके अंदर के सारे सामान जल गए थे, सिर्फ घर बचा रह गया था।

वहीँ घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने मुलजिम अरबाज सहित उसके परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी सभी मुल्जिम जेल में बंद हैं। वहीँ आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज किया था। इस वारदात के बाद ही नगर परिषद ने मुल्जिम अरबाज़ के घर पर अतिक्रमण होने का नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस के बाद आवश्यक कार्यवाही को लेकर बुलडोजर की कार्यवाही की गई।

मामले में जानकारी सामने आई है कि बुधवार को खंडवा जिला प्रशासन ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मुल्जिम अरबाज़ का घर तोड़ दिया। जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ इलाके में पहुंची थी। मध्य प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें मुस्लिम मुलजिमों के घरों पर पुलिस प्रशासन बुलडोज़र चला रहा है। इसके साथ ही बुधवार को ही मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नाबालिग से रेप के एक मुस्लिम आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिन्दू संगठनों ने इलाके की एक मस्जिद और मुस्लिम मोहल्ले में मुसलमानों की दुकानों और घरों को निशाना बनाकर उसमें तोड़फोड़ भी किया था।

यह मामला एक माह पहले का है, जिसमें परिजनों ने मुस्लिम युवक अरबाज पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने, सगाई तोड़कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और खुद से शादी करने की धमकी देने का दावा किया था, युवती ने कीटनाशक पी लिया था, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, उस समय 8 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इस घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, थाने का घेराव कर चक्काजाम किया, कार्यवाही के आश्वासन के बाद भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था और अब उस पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है।