कोरबा : दो दिन पूर्व कोरबा में एक महिला ने सरेआम कपड़े उतार दिये थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था, जिसको लेकर ऑटो वाले से विवाद की बात कही जा रही थी, वहीँ जब इस मामले का सरेआम कपड़े उतारकर मुख्य मार्ग पर महिला के हंगामा मचाने का वीडियो वायरल हुआ था, अब उसका सच सामने आ गया है। महिला ने कहा है कि, सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसने यह कदम उठाया था। वहीं ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही सलामत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा किया, जिसे महिला को वापस लौटाया गया है। महिला ने बताया कि वह काफी परेशान हो गई थी, उसे क्या करना चाहिये वो समझ नहीं पा रही थी।
बता दें कि गुरुवार को कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतारकर सड़क पर पैदल चल रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग हैरान थे। यह मामला जिला ऑटो संघ के पास पहुंचा था। ऑटो संघ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ऑटो चालक की खोजबीन शुरू की। माना जा रहा था ऑटो चालक से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया है, पर यह मामला ऐसा नहीं है। इसकी पुष्टि महिला ने खुद ही की है।
इस मामले में जानकारी मिली कि एक ऑटो बैग छूटा हुआ है और जब बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के लॉकेट और चांदी के जेवरात थे। इसकी जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं थी। खबर मिलने के बाद उसने तत्काल सामान को टीपी नगर स्थित जिला ऑटो संघ कार्यालय में जाकर जमा किया था।



