दुर्ग/भिलाई : लेडीज टेलर से फोन कर अश्लील बातें कर परेशान वाले शादीशुदा युवक के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने धारा 79 (अश्लील कृत्य) उत्पीड़न और धारा 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली है और सिलाई का काम करती है। आरोपी गनपत धुर्वे करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और उसी समय मोबाईल नंबर ले गया था। यहां शादीशुदा युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की मांग की है। जब महिला ने इंकार किया तो युवक गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा। युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के लिए लेडीज टेलर के घर गया था। युवक की बातें सुनकर जब लेडीज लेटर ने इंकार किया तो युवक उसे धमकी देते हुए कहा कि उसे उठवा लेगा।
मोबाइल नंबर लेकर करने लगा परेशान :
मामले के अनुसार युवक ने लेडीज टेलर का नंबर लिया और उसे फोन करके परेशान करने लगा। जिसके बाद लेडीज टेलर और उसके पति ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। लेडीज टेलर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि वह महिलाओं के कपड़े सिलाई का काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले गनपत धुर्वें नाम का एक युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने लेकर आया था। इस दौरान उसने लेडीज टेलर का नंबर ले लिया। इसके बाद वह महिला को सामान्य तौर पर मैसेज करता और कभी-कभी फोन करता था। इसके बाद युवक फोन करके अश्लील बातें करने लगा। महिला ने उसे नजरअंदाज किया तो वह पीछे पड़ गया और फिर ज्यादा परेशान करने लगा।
महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद महिला के पति ने उस युवक को समझाया। पति के समझाने के बाद महिला समझाने के बाद आरोपी कुछ समय तक फोन नहीं किया। उसके बाद वह फिर से फोन करके परेशान करने लगा। वह अलग-अलग नंबर से फोन करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि युवक न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने लव अफेयर का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। इस मामले में दुर्ग पुलिस अधिकारी पद्मश्री तवर ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।



