पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश से फिर बदलेगा मौसम कोहरे के बढ़ेंगे आसार और इस दिन से बढ़ेगी ठंड….।

रायपुर : मौसम में उतार चढ़ाव जारी है, जहाँ देश के अनेक हिस्सों में कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में उमस ने परेशान कर रखा है, सुबह का मौसम ठंडा तो दिनभर गर्म बीत रहा है। शुक्रवार से इससे राहत मिलने के आसार हैं। अभी राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। इसके बाद आगामी 3 दिनों में इतना ही तापमान लगभग बढ़ेगा।

2 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद से प्रदेश में भी इसका असर हो सकता है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार है। 31.1 डिग्री तापमान के साथ जगदलपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। 11.9 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान :

  • स्थान – तापमान
  • रायपुर – 18.3
  • माना – 17.0
  • बिलासपुर – 16.2
  • पेंड्रारोड – 16.0
  • जगदलपुर – 13.7
  • दुर्ग – 13.4
  • अंबिकापुर – 11.9

वहीँ राजधानी में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि इस कारण शहर में उमस रही। वहीं, दुर्ग रोड नं-1 पर दिन में भी धुंध का असर दिखा। इस कारण लगभग शाम 4 बजे गुजरने वाले राहगीरों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, वहीँ सुबह के समय कोहरा छाया हुआ रहता है।