स्कूल में छात्र-छात्राओं के उतरवाए कपडे़, परिजनों ने किया हंगामा, सामने आया ये मामला….।

सिवनी (म.प्र.) : कई बार स्कूलों के चौंकाने वाले मामले सामने आते है, जो बवाल का कारण भी जाते है, ऐसे मामलों में क्याकार्यवाही की जाये वो भी दुविधापूर्ण होता है। ऐसे ही केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की टी शर्ट उतरवाने पर बवाल मच गया। यहाँ प्रिंसिपल के इस फैसले का परिजनों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

सामने आये इस मामले के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 29 जनवरी को प्रैक्टिकल के बाद टी शर्ट पहनकर आए हुये थे। जिसमें लड़का-लड़कियों, नेताओं के नाम, आई लव और दिल का मोनो सहित कई असामान्य चीजें लिखी हुई थी, जो स्कूल की मर्यादा के अनुकूल नहीं थी। जिसे देखकर प्रिंसिपल दीपक ने यूनिफार्म की गरिमा और स्कूल की धूमिल होती छवि का तर्क का हवाला देते हुए बच्चों से पालकों को बुलाने के लिए कहते हुए उनकी टी शर्ट को उतरवा दिया। 

इस छात्र छत्राओं द्वारा इस मामले की खबर मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने टी शर्ट में जो लिखा है, उसमें कोई अपराध नहीं बनता है। उनका कहना है कि बच्चों के कपड़े उतरवाकर उन्हें मानसिक रूप प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने प्रिंसिपल पर कार्यवाही की मांग की है। जबकि प्रिंसिपल ने ही परिजनों को बुलाया था और समझाया कि ये मर्यादा के अनुकूल नहीं है, फिर भी मामले को लेकर बवाल मचाया गया।