इरशाद ने पहले हिन्दू युवती से राखी बंधवाई, फिर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर दी सीरिया ले जाने की धमकी, दूसरी तरफ जुबेर ने पहचान छिपा दूसरी पीड़िता पर बनाया कलमा-नमाज का दबाव।

लखनऊ (उ.प्र.) : केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के बाद अब प्रतिष्ठित पीजीआई (PGI) परिसर से धर्मांतरण कराये जाने और 21 साल की एक युवती के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे जिले में हड़कम्प मच गया है, इस घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी इरशाद अली उनकी बेटी का धर्म बदलना चाहता था और उसे सीरिया ले जाने की बात करता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश में पीजीआई के एक डॉक्टर का भी सपोर्ट था। यह मामला सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया।

SGPGI आवासीय परिसर में रहने वाले परिवार ने पुलिस से अपनी 21 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत की है। परिजनों के मुताबिक, युवती 21 मई को नौकरी के सिलसिले में तेलीबाग गई हुई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिवार ने इरशाद अली नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इरशाद का परिवार से पहले से परिचय था और वह घर आता-जाता रहता था। इसके साथ ही परिजनों का आरोप है कि उसने राखी बंधवाकर विश्वास जीतने के बाद युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। परिवार का दावा है कि आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें भी बना ली थीं और विरोध करने पर उसे सीरिया भेजने की बातें करता था, जिससे युवती और परिजन मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

इस मामले में एक डॉक्टर पर भी आरोपी की मदद करने के आरोप लगाये गये हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जाँच की जा रही है। इस संवेदनशील मामले को लेकर अब सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि हिंदू लड़की की जल्द बरामदगी नहीं हुई, तो वे कमिश्नर ऑफिस का घेराव करेंगे। (संलग्न फोटो इरशाद और हिन्दू युवती का है)

दूसरे मामले में जुबेर ने हिंदू युवती पर कलमा-नमाज अदा करने का बनाया दबाव :

इसके साथ ही लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण का ही एक अन्य मामला सामने आया है। यहाँ एक हिंदू युवती ने जुबैर अंसारी और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, जुबैर ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की और फिर शादी का झाँसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

युवती का आरोप है कि इस दौरान उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और आर्थिक शोषण भी किया गया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने, कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में सामने आए आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।