दुष्कर्मी अजय बघेल नागपुर से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया घिनौना काण्ड और दवा खिलाकर कराया गर्भपात।

बिलासपुर : प्रेम जाल में फंसाकर और फिर गर्भ ठहरने पर शादी का झांसा दिया जाता और fफिर मौका पाकर गर्भपात करवाने के घिनौना काण्ड रचा जाता है, जिससे कई युवतियों का जीवन बर्बाद हो रहा है, ऐसे ही एक मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय बघेल पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, वह पकड़ में नहीं आ रहा था। अब उसे पुलिस ने नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण :

घटना को लेकर पीड़िता ने शिकायत कर बताया था कि आरोपी ने शादी का वादा कर लगभग चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया था, वह शादी करने से कतराता रहा और अचानक शादी से मुकर गया और पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत देने पर वः भाग गया, जिसे अब पकड़ा गया है।

वहीँ पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत कार्यवाही की जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत से पकड़ा है।