मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : लव जिहाद का एक और घिनौना मामला सामने आया है, जिसमें महिला के साथ घिनौना कृत्य दस साल तक किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जहाँ नोएडा निवासी एक विधवा हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि अशफाक ने खुद को राजीव बालियान नाम का हिंदू युवक बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे संबंध बनाये। उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया, नमाज पढ़वाई, मांस खिलाया और उसका फ्लैट तक बिकवा दिया।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2016 में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात अशफाक से हुई थी, महिला भाजपा नेत्री रह चुकी है। उस समय आरोपी ने खुद को राजीव बालियान उर्फ राजू नाम का हिंदू व्यक्ति बताया था। महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभा रही थी। जिसके बाद परिस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया कि अशफाक ने अपनी पहचान लंबे समय तक छिपा कर रखी। इसके बाद एक दिन उसके फोन पर किसी ने अशफाक नाम लेते हुए बात करवाने को कहा तो उसका राज पता चला। पीड़िता ने बताया कि बाद में जानकारी करने पर ये भी पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता भी है। अब अशफाक का परिवार उसे न केवल नमाज पढ़ने ओर मांस खाने के लिए मजबूर कर रहे है बल्कि धर्म परिवर्तन भी करा दिया।
वहीँ इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी एक महिला ने गुरुवार को हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों को एक शिकायत पत्र देते हुए ये आरोप लगाया कि भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी पांच बच्चों के पिता अशफाक की मुलाकात उससे 10 साल पूर्व 2016 में एक राजनैतिक कार्यक्रम में हुई थी।
महिला का आरोप है कि वह विधवा है और उसे अपने बच्चों के लालन पोषण के लिए एक सहारे की जरूरत थी। इस पर अशफाक ने महिला को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन ही नहीं कराया बल्कि नमाज पढ़कर उसे मांस भी खिलाया। महिला का आरोप ये भी है कि इस दौरान आरोपी ने नोएडा स्थित उसका फ्लैट भी बिकवा दिया है जिसके चलते वह सड़क पर आ गई है और उसके पास कुछ भी नहीं बचा है।
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज :
महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी अशफाक उर्फ राजू उर्फ राजीव बालियान सहित उसकी दो बेटी दो बेटों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पूर्व में भाजपा नेत्री रह चुकी है। आरोपी अशफाक भी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है।
महिला ने लगाया गंभीर आरोप
इस मामले को लेकर जहां पीड़ित महिला राजबाला का आरोप है कि अशफाक ने राजीव बालियान बनकर मेरी लाइफ में आया। उसने धोखे से मुझे कुछ खिला के पहले तो प्यार के झांसे में फंसाया और निकाह कर लिया। मेरे हसबैंड एक्सपायर हो चुके थे। वह शादीशुदा निकाला। उसके पांच बच्चे हैं और वह मुस्लिम निकला। पीड़िता का कहना है कि बहुत सारी बहने हैं, हिंदुओं की जो अभी भी उसके प्रेमजाल में फंसी हुई हैं। वह उनकी कमाई खा रहा है। उनके पैसो से अपना घर चला रहा है। जैसे मुझे लूट लिया। मेरा फ्लैट तक बिकवा दिया। सारा पैसा ले आया। मुझे सड़क पर ला कर खड़ा कर दिया है। ऐसी बहुत सारी महिलायें हैं, जिनका वह लगातार फायदा उठा रहा है।
सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आज थाना भोपा पर ग्रेटर नोएडा निवासी वादी द्वारा आकर उसको शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन संबंधित एक तहरीर प्रस्तुत की गई। जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।



