‘पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई’, असलम के साथ लिव इन में रह रही थी आप पार्टी की नेता नंदिनी बोसमिया, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

अहमदाबाद (गुजरात) :  मादक पदार्थों की तस्‍करी में लिप्‍त असलम हुसैन के साथ राजकोट में लिव इन रिलेशन में रह रही आम आदमी पार्टी की नेता नंदिनी बोस्मिया फ्लैट में पंखे से लटकी मिली। उसके पिता ने असलम पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने मेडिकल जांच व पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा इस आरोपों की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि असलम जूनागढ में नंदिनी पर चाकू से हमला कर चुका था। मामले के अनुसार गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टीकी नगर पालिका चुनाव की पूर्व उम्मीदवार 23 वर्षीय महिला अपने घर पर मृत पाई गईं थी। उनके परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। वहीँ मृतक महिला की पहचान नंदिनी बोसमिया के तौर पर हुई है, जो जेतपुर-नवागढ़ नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रह चुकी थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह राजकोट के वावडी क्षेत्र में आगमन रेजिडेंसी स्थित एक घर में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसमें कोई साजिश शामिल है।

उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप :

नंदिनी बोसमिया के परिवार ने आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई थी। उसकी बहन, रूपल बोसमिया ने दावा किया कि नंदिनी को लगातार परेशान किया जा रहा था और उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया था। गत सोमवार को नंदिनी की बेटी रुपल ने शाम को नंदिनी को फोन किया तो उसे जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके मिलने वाले रवि जोशी को वहां भेजा तो दरवाजा खुला पडा था तथा अंदर कमरे में नंदिनी पंखे से झूल रही थी। मौके पर पहुंची 108 की मेडिकल टीम ने उसे म्रत घोषित कर दिया। उसके पिता ने असलम पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर हत्‍या को आत्‍महत्‍या दिखाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्‍यक कार्यवाही के साथ परिजनों के आरोपों की जांच शुरु कर दी है।

शादीशुदा असलम के साथ रह रही थी नंदिनी :

परिवार के अनुसार, नंदिनी राजकोट में असलम समा नाम के एक व्यक्ति के साथ ‘फ्रेंडशिप एग्रीमेंट’ के तहत रह रही थी। नंदिनी के परिवार ने बताया था कि असलम पहले से शादीशुदा था। उसने उनकी बेटी को धोखे में रखकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। नंदिनी को लिव इन में रहने को मजबूर किया। परिवार का आरोप है कि असलम ने अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें उसकी पत्नी और ससुराल वाले भी शामिल थे, उनके साथ मिलकर नंदिनी के साथ कई बार मारपीट और उत्पीड़न किया था। जिसे वह काफी परेशान रहती थी।

परिवार से झगड़कर असलम के साथ रहने वाली थी नंदिनी :

नंदिनी बोसामिया के परिवार ने बताया कि उन लोगों ने नंदिनी को बहुत समझाया था कि वह असलम पर भरोसा न करे। लेकिन नंदिनी ने परिवार से झगड़ा किया और घर छोड़ दिया। वह असलम के साथ रहने लगी। नंदिनी ने मरने से पहले लिखा कि पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं। नंदिनी की बहन ने आरोप लगाया कि असलम उसे मारता पीटता था। वह गर्भवती हो गई थी, असलम ने उसे पेट में इतना मारा कि उसका गर्भपात हो गया। यहां तक कि उसकी हालत इतना खराब हो गई कि डॉक्टर्स का उसका यूट्रेस तक निकालना पड़ा था। नंदिनी मूल रूप से जेतपुर के नवागढ़ की रहने वाली थी।