मनोरंजन : आज ही रिलायंस एन्टरटेंमेंट के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर विवादित फिल्म अजमेर 92 फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है, फिल्म अजमेरक के स्कैंडल पर बनी हुई है, इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उस समय यह बात दबी रह गई थी। फिल्म में करण वर्मा, सुमित सिंह, बिजेंद्र काला, जरीना वहाब, सयाजी शिंदे और मनोज जोशी लीड रोल में हैं। अजमेर 92 में झकझोर देने वाली सच्चाई दिखाई गई है, साथ ही किस तरह से बलात्कार पीड़ितों और उनके परिवारवालों को ब्लैकमेल किया जा रहा था, यह इस फिल्म में दिखाया गया है।
Ajmer 92 Film Teaser : ऐसा है फिल्म का टीजर, दिखाई खौफनाक सच्चाई :
अजमेर 92′ के 50 सेकंड के टीजर की शुरुआत में एक लड़की को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आता है, वह कहता है कि अखबार में तस्वीर छपी है। इसके बाद दूसरे सीन में दूसरी लड़की अपनी मां को बताती है कि उसका बलात्कार हो गया है। इसके बाद दिखाया है कि पूरे अजमेर शहर में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। टीजर में राजनीतिक असंवेदनशीलता भी दिखाई गई है कि कैसे राजनेताओं को डर लग रहा है कि लड़कियों को न्याय का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा न बन जाए। दरअसल आरोपी विशेष समुदाय से सम्बन्ध रखता है।
Ajmer 92 Film Teaser: सच्ची घटना पर है आधारित :
साल 1992 में राजस्थान के अजमेर में सैकड़ों लड़कियां हैवानियत का शिकार हुई थीं, अखबार के मुख्य पृष्ठ पर सोफिया गर्ल कॉलेज की छात्राओं की न्यूड फोटो ब्लर कर छापी गई थी। इसमें 100 लड़कियों के साथ दुष्कर्म और 250 लड़कियों के साथ ब्लैकमेलिंग किया गया था।अजमेर कांड में कई बड़े परिवारों के लड़कों का नाम सामने आया था। इनमें फारुक चिश्ती, नफीस चिश्ती और अनवर चिश्ती मुख्य आरोपी थे। पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह केस 2017 में कम्प्लीट हुआ था। इस केस में चैनिंग तरीके से लड़कियों को फंसाया गया था।
अजमेर कांड में आठ लोगों को उम्रकैद की सजा दी गई थी, हालांकि, साल 2001 में राजस्थान हाईकोर्ट ने चार लोगों को बरी कर दिया था, साल 2007 में अजमेर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फारूक चिश्ती को दोषी सिद्ध किया था। साल 2013 में हाईकोर्ट ने रिहा कर दिया। अजमेर 92 को पुष्पेंद्र सिंह ने डायरेक्ट किया है, फिल्म 21 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।