पुलिसकर्मी की बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाने पर टीआई का बेटा गिरफ्तार, यहाँ का है ये मामला….।

इंदौर (म.प्र.) : टी आई मनोज ओसवाल के बेटे अनमोल ओसवाल के खिलाफ मल्हारगंज पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, रेडियो पुलिस क्वार्टर में निरीक्षक के बेटे ने पुलिसकर्मी की बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। मल्हारगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।खबर है कि आरोपी को थाने से जमानत भी मिल गई है। रात में थाने पर खूब गहमागहमी भी होती रही। अफसरों ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने के प्रयास भी किए। जहाँ छात्रा ने समझौता करने से मना कर दिया।

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

मल्हारगंज थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अनमोल ओसवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उसके पिता मनोज ओसवाल रेडियो (पुलिस) में निरीक्षक है। फरियादी ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि अनमोल ने शुक्रवार को इमारत में रहने वाली छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया। छात्रा को शक होने पर दरवाजा खोला तो अनमोल भागते हुए दिखा। रात को पीड़िता थाने पहुंची और अनमोल के खिलाफ शिकायत की। एक ही विभाग में होने से दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। रात में दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिशें भी हुई। छात्रा ने समझौता करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर अनमोल को गिरफ्तार कर लिया।

यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction