छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेंगे बदल, मौसम विभाग ने यलो-ओरेंज के बाद अब जारी किया है रेड अलर्ट।

रायपुर : कल दिनभर की धूप – छाँव के बाद रायपुर में बादल जमकर बरसे, अब मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत वैसे ही भारी बारिश की चपेट में है, नीचले क्षेत्रों में पानी भरने की आशंका है, मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में मानसून की दिशा में बदलाव आया है। इसके कारण अगले 24 घंटे तक लगातार बारिश की संभावना है। 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर और नारायणपुर सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग संभाग में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और बस्तर संभाग सहित लगभग 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है अगले 48 घंटों में भारी बारिश को लेकर सतर्क रहें।

मानसून की स्थिति में बदलाव के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका भी जताई गई है। इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम ने बुधवार 26 जुलाई से ही करवट बदली है। इसके चलते कई जगहों पर तेज और रुक-रुक कर बारिश हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हल्की और मध्यम बारिश के बाद अब अगले दो दिन तेज वर्षा होगी।

उमस के चलते 5 डिग्री तक बढ़ा तापमान :

मौसम विभाग के ने बताया बारिश नहीं होने से दो दिनों में गर्मी और उमस के चलते तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32.9 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून द्रोणिका ओडिशा से लगातार आगे सरकती हुई छत्तीसगढ़ में फैल रही है। इससे बने चक्रवाती परिसंरचना से प्रदेश में बारिश की संभावनायें बन रही हैं। भारी बारिश छत्तीसगढ़ के लगभग 18 जिलों में होगी।

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट :

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। लोगों को अगले 48 घंटों तक सावधानी बरतना जरुरी है।