खाद्य विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र, राशन कार्ड की ई-केवाईसी का समय बढ़ाया, इस तारीख तक करवा सकते e-KYC…..।

रायपुर (म.प्र.) देश में राशन कार्ड को लेकर वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत देश के अलग – अलग शहरों में रोजगार के लिये या अन्य किसी कारण से स्थानांतरित होते है ऐसे लोगों के लिये ही केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है, उसी को लेकर KYC करवाया जा रहा है, खबर है कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत उपभोक्ता अब अपने राशन की ई-केवाईसी अब 31 अगस्त तक करा सकेंगे। खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसकी तारीख बढ़ा दी है। सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है।

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने और आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है, उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जा रही है। पूरे देश में E-KYC करवाया जा रहा है।

अब तक इतनों की हो पाई ई-केवाईसी :

प्रदेश के 2.66 करोड़ हितग्राहियों में 1.56 करोड़ हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया है, जिसमें से 31.75 लाख़ हितग्राहियों का सत्यापन हो चुका है और 1.24 करोड़ हितग्राहियों का सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को दिए गए ई-पास उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है। राशन दुकानों में दी गई मशीन में राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के अंगूठे लगाकर सत्यापन किया जायेगा।

ई-केवाईसी की कार्यवाही के लिए राशनकार्डधारी मुखिया और राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचेंगे, जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की अलग – अलग प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण करेंगे। इसकी EKYC के लिये बच्चों के आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से अपडेट होने चाहिये।