नया रायपुर में मिली युवती की लाश, हत्या या हादसा पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने जताई वाहन की टक्कर से मौत की आशंका।

रायपुर : राजधानी में आज दो बड़ी घटनायें सामने आई है। नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में लाश बरामद की गई । तो वहीँ धनेली के पास अनजान शख्स की जली हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई। निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

सड़क पर मिली अज्ञात महिला की लाश :

निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया । मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 35 से 40 साल की बीच बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी सामने आई है। पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। शुरूआती जांच में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। हालांकि हत्या के अंदेशे से इनकार नहीं किया गया है। पुलिस पोस्टमॉटम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी , अभी इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कह पा रही है। 

कार में मिली जली लाश :

वहीँ दूसरी तरफ राजधानी के धनेली-धुसेरा मार्ग में एक शख्स कार के अंदर जिदा जल गया। आज सुबह जली हुई कार देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची माना पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव बरामद किया। इधर कार जलने और एक की मौत से लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।