बैंकिंग : बैंक बंद रहने पर लोगों के काम अटक जाते है और बड़ी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। नवंबर माह में करवा चौथ, दीपावली, छठ पर्व, भाई दूज जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाएंगे जाएंगे, ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग राज्यों के लिए बैंकों में अवकाश की सूची जारी कर दी है। आरबीआई के मुताबिक, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक ग्राहक ऑनलाइन नेट बैंकिंग और ATM से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आप नवंबर माह में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों की ये लिस्ट देखकर ही घर से निकले, नहीं तो आपके काम अटक सकते है।
- 1 नवंबर 2023 – करवा चौथ – बेंगलुरु, इंफाल,शिमला
- 10 नवंबर 2023 – वंगाला महोत्सव, शिलांग
- 11 नवंबर 2023 – दूसरा शनिवार पूरा देश
- 12 नवंबर 2023 – रविवार पूरा देश
- 13 नवंबर 2023 – गोवर्धन पूजा अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ
- 14 नवंबर 2023 – दीपावली अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर
- 15 नवंबर 2023 – भाई दूज गैंगटोक,इंफाल,कानपुर,कोलकता,लखनऊ,शिमला
- 20 नवंबर 2023 – छठ पर्व पटना, रांची
- 23 नवंबर 2023 – इगास-बग्वाल शिलांग,देहरादून
- 25 नवंबर 2023 – चौथा शनिवार पूरा देश
- 26 नवंबर 2023 – रविवार पूरा देश
- 27 नवंबर 2023 – गुरु नानक जयंती अगरतला, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
- 30 नवंबर 2023 – कनकदास जयंती बेंगलुरु