श्री अनंत साईं अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर मरीज ने दी जान, पता चला ये कारण….।

रायपुर : ओड़िसा का मरीज राजधानी में इलाज करवाने आया था, जहाँ उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। खबर मिली कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित श्री अनंत साईं अस्पतालमें मरीज ने तीसरे फ्लोर से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने इस मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मरीज के अस्पताल से कूदने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग उसे कूदने से मना भी कर रहे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्री अनंत साईं अस्पताल में बहादुर बारिया (43) निवासी मडिया दीपा थाना पैटमल जिला बरगढ़ ओड़िसा इलाज करवाने के लिए 16 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। आर्थो डिपार्टमेंट में उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर को तकलीफ होने पर बहादुर का चेकअप किया गया। जांच की रिपोर्ट के बाद उसके चेस्ट में समस्या बताई गई। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गया। उसे इलाज का खर्च सताने लगा, इलाज के खर्च को लेकर वह चिंतित रहने लगा। जिसके बाद उसने अस्पताल से उसी दिन दोपहर को तीसरे फ्लोर की खिड़की से कूदकर अपनी जान दे दी। तत्काल उसे अस्ताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

घटना का वीडियो आया सामने :

घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें मरीज खिड़की से लटकता हुआ दिख रहा है। हालांकि अंदर से एक व्यक्ति उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है। नीचे कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। लोग उसे रूकने के लिए भी बोल रहे थे, कूदने के लिये लगातार मना करने के बावजूद उसने किसी की नहीं सुनी और वह कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।