पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख।

रायपुर : कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद और धरसींवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ दया वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है। छाया वर्मा के रायपुर स्थित निवास पर आज सुबह वे परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। जिसके बाद वो बेहोश हो गये। जानकारी के अनुसार डॉ. दया वर्मा का निधन दिल का दौरा पड़ने हुआ है। उन्होंने भीमराव आंबेडकर अस्पताल में अंतिम सांसें ली। निधन की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़ में शोक की लहर फैल गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम ने लिखा – पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा के पतिदेव डॉ. दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

डॉ. दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे हैं। सिलयारी उपस्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहे। पत्नी छाया वर्मा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा की शादी डॉ. दयाराम वर्मा से 27 मई 1980 को को हुई थी। उनके दो पुत्र है। छाया वर्मा c–2 राजातालाब, फारेस्ट कालोनी रायपुर छत्तीसगढ़ है। सिलयारी के समीप ही उनका गांव किरना है, जहां बजरंग पावर प्लांट है, डॉ. दया वर्मा का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जायेगा।