सूने घर से लाखों के माल के साथ विदेशी करेंसी भी ले उड़े चोर, दूसरी घटना में भी लाखों का माल पार। यहाँ के है मामले….।

रायपुर : राजधानी में लगातार चोरियों से आम आदमी डर में जी रहा है, कभी-कभी ये चोर जानलेवा भी जाते है, लेकिन अधिकतर ये चोर रेकी करके सूने मकान का पता करते है और वहीँ चोरियों को अंजाम दे देते है, घरों में कहीं ना कहीं, कोइ न कोई कमजोर खिड़की अथवा दरवाजा होता है और लोग जो ताला घर में लगाते है उसे तोड़ना बेहद आसान होता है। अब घटना है टिकरापारा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया। घर में रखे जेवर के साथ विदेशी करेंसी भी ले भागे। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गौतम विहार देवपुरी निवासी राजेश रंजन अपने परिवार के साथ कांकेर गए थे।

इसी बीच 30 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में धावा बोला। उनके घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद अलमारी में सोने-चांदी के जेवर के साथ विदेशी करेंसी 320 यूरो भी ले भागे जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 30 हजार रूपये होते है। चोर लगभग 90 हजार का माल ले भागे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस चोर की खोजबीन में लगी है।

ऐसी ही दूसरी घटना डीडी नगर क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर धावा बोला। उनके सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद नकदी और गहने ले भागे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड अपर कलेक्टर सत्येंद्र शर्मा बिलासपुर में रहते हैं। उनका एक मकान डंगनिया के शांति विहार में भी है। यहाँ वे नियमित तौर पर निवास नहीं करते।

यहां वे कभी-कभी आते हैं। जब वो 2 जनवरी को घर पहुंचे, तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जब अंदर घुसे, तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखे दो नग सोने के हार और चांदी के बर्तन गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों घरों में चोरी का मुख्य कारण घर पर कोई ना होना है, जिससे चोरी आमतौर पर सूने मकानों में ही हुई है।