लिव इन में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, सामने आया ये मामला….।

कैथल (हरियाणा) : लिव इन में रह रही एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में एक आरोपी ने युवती को होटल में ले जाकर पहले उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलायाम जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली और विरोध करने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिव इन में रहती थी पीड़ित महिला :

यह घटना हरियाणा के कैथल शहर की है जहाँ शहर थाना में दी गई शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से आरोपी हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। आरोपी हिम्मत, जगशेर व प्रेम से उसकी जान – पहचान थी। वह अक्सर उनसे मिलती रहती थी। दो फरवरी 2023 को शहर के एक होटल में आरोपी हिम्मत ने उसे बुलाया और वहां जूस पिलाया। इस जूस में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसके बाद युवती ने बेहोश होने की बात बताई। इसके बाद आरोपी हिम्मत सहित जगशेर और प्रेम ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। जब उसने विरोध किया तो फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और पुलिस जांच कर रही है :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पीड़ित युवती हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान दोनों का आपसी झगड़ा होता रहता था। अब एसपी कार्यालय में दी शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है, ताकि मामले से पर्दा उठाया जा सके। आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर बताये जा रहे है।