तेल अवीव : इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जिससे मध्य पूर्व में एक नई जंग के मुहाने पर खड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में ईरान अगले कुछ घंटों के अंदर इजरायल में बड़ा हमला कर सकता है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इजरायल पर हमले की आशंका जताई है। मगर यह नहीं बताया गया है कि ईरान 48 घंटे के भीतर किस समय कर सकता है, बस इतना कहा गया है कि अगले 2 दिन में ही ईरान इजरायल पर हमला बोल सकता है। 1 अप्रैल को इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था, जिसमें ईरान के वरिष्ठ कमांडर रेजा जहेदी समेत 7 सैन्य अधिकारी मारे गए थे। ईरान ने अपने कमांडरों की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है और इजरायल को अंजाम भुगतने को कहा है। मगर यह नहीं बताया गया है कि ईरान 48 घंटे के भीतर किस समय कर सकता है, बस इतना कहा गया है कि अगले 2 दिन में ही ईरान इजरायल पर हमला बोल सकता है। अमेरिका ने इजरायल में अपने नागरिकों को बड़े शहरों से बाहर न निकलने एडवाइजरी जारी की है। भारत ने भी शुक्रवार को एडवाइजरी जारी कर दी।
ईरान ने की हमले की पूरी तैयारी :
तेल अवीव के एक सूत्र के अनुसार ईरान शुक्रवार या शनिवार को जल्द से जल्द दक्षिणी या उत्तरी इज़रायल पर सीधे हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने 100 से अधिक ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों को इजरायल के अंदर सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया है। शुक्रवार को किसी भी समय ईरान इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि इजरायल के लिए इतने बड़े हमले से बचाव करना बहुत मुश्किल होगा। हालांकि, उन्होंने संभावना जताई कि जवाबी हमले और जंग को अधिक फैलने के डर से ईरान छोटे हमले का विकल्प चुन सकता है। लेकिन जो भी होगा, यह बहुत जल्द होने वाला है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



