रायपुर : पुलिस के नाम से अपराधियों के अंदर डर होता है, वहीँ थाना हो या अन्य कोई स्थान, पुलिस के आगे सभी खौफ खाते हैं। लेकिन राजधानी की पुलिस कुछ लोगों के सामने बेबस नजर आई। यहां थाना पहुंचकर स्थानीय लोगों ने थाने में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ कर दिया। इसके बाद शराब बिक्री और सट्टा संचालन में संलिप्त आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भी ले गए। यह घटना रायपुर जिले के मुजगहन थाने की है। इधर, हंगामा बढ़ता देख थाने में बड़ी संख्या पुलिस बल बुलाना पड़ा। आरोपी के समर्थकों ने काफी हंगामा कर दिया।
स्थानीय लोगों ने मुजगहन थाने का किया घेराव :
जानकारी के अनुसार शराब बिक्री और सट्टा संचालन करने वाले आसकरण नामक बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आसकरण के पुलिस हिरासत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में रात में स्थानीय लोग मुजगहन थाने पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने रातभर मुजगहन थाने का घेराव कर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद पुलिस भी बेबस नजर, बाद में पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इसके बाद वे आसकरण को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर ले गए। आरोपी पर शराब बिक्री और सट्टा संचालन का आरोप है। यह पहली बार की घटना नहीं है, इससे पहले भी राखी थाने में स्थानीय लोगों ने हंगामा कर आसकरण को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए थे। वहीं कुछ लोग अवैध जुआ संचालन और शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार दूसरे आरोपी छोटू बंजारे को भी छुड़ाने पहुंचे थे। स्थानीय लोग थाने में जमकर हंगामा कर रहे हैं। इधर, मुजगहन थाना में हंगामा को देखते हुए सीएसपी, टीआई समेत अतिरिक्त बल मौजूद रहा।



