रायपुर : उरला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपेश कुमार महतो (21) सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उरला थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व युवक के सिर तथा चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस ने पहचान करते हुए ओडिशा से गिरफ्तार किया। हत्या का आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बिहार भागने की फिराक में था।पुलिस ने आरोपी को आरपीएफ की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, विजय की हत्या के आरोप में रूपेश कुमार महतो तथा उसके एक अन्य नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है। रूपेश तथा उसके नाबालिग साथी ने मंगलवार देर रात रूपेश के सिर तथा चेहरे पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि विजय यादव घटना की रात को घर के बाहर कुछ दूरी पर आरोपी रूपेश से फोन पर बात कर रहा था, उसे किराना दुकान वाले को पैसे देने की बात कही। विजय पैसे को लेकर आरोपी को कई बार गाली-गलौज भी कर चुका था।
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद रूपेश अपना मोबाईल बंद कर साउथ बिहार एक्सप्रेस से फरार हो गया। इससे पहले उसने विजय को सबक सिखाने की सोची और नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। घटना के दौरान नाबालिग लगातार उसे लोकेशन बता रहा था, अकेला होते ही आरोपी पीछे से आया और रॉड से हमला कर हत्या कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला । सुबह पुलिस को राजेंद्र नगर क्षेत्र में शव की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ के आधार पर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस तरह पकड़ में आया आरोपी रुपेश :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस द्वारा घटना के बाद रुपेश के बारे में उसके परिचितों से पूछताछ करने पर पता चला कि रूपेश कुमार सुबह ट्रेन से बिहार के लिए निकला है। इस पर तत्काल उरला पुलिस व साइबर की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया। आरोपी रूपेश कुमार साउथ बिहार एक्सप्रेस में चढ़ते दिखा। उक्त ट्रेन का लोकेशन लेने पर राउलकेला के करीब मिला। इस पर आरपीएफ निरीक्षक अजय शर्मा थाना रायपुर को जानकारी देकर व आरोपी की फोटो देकर राउरकेला आरपीएफ को सूचित करने को कहा गया। रुपेश राउलकेला स्टेशन में पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आरपीएफ राउलकेला की टीम ने पकड़ा। इस तरह हत्या का आरोपी पुलिस की पकड़ में आया।
उधार में राशन दिलाने गारंटर बना था :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
पुलिस की पूछताछ में रूपेश ने पुलिस को बताया कि पांच माह पूर्व पैसा नहीं होने की वजह से उसने विजय के माध्यम से एक राशन दुकान में छह हजार रुपए का उधार में राशन सामान लिया था, जिसका विजय गारंटर बना था। पैसों की कमी की वजह से वह समय पर राशन दुकान का पैसा नहीं दे पाया। उधार का पैसा चुकाने को लेकर विजय उससे हमेशा पैसों की मांग करता था। बार – बार तगादा से परेशान होकर को रूपेश ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर विजय की हत्या करने की योजना बनाई।



