नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने रविवार को मोदी की गारंटी के नाम से अपना घोषणापत्र सहसंकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में देश की जनता को 14 चीजों की गारंटी देने का वादा किया गया है। पीएम मोदी ने जनता से वादा करते हुए कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जायेगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कई अन्य गारंटी भी दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बीते दस साल में पूरे किए सरकार के वादों पर एक वीडियो भी जारी किया है। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को मैनिफेस्टो की प्रति भी सौंपी।
मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी :
पीएम मोदी ने कहा है कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी, इसकी घोषणा बीते पांच राज्यों के चुनाव में भी वो कर चुके है। उन्होंने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।
तीन करोड़ लोगों को पक्का घर देने का वादा :
पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे।दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। साथ ही कई आम जनता को सुविधायें मिल सके उसके लिये भी कार्य किया जायेगा।
राष्ट्रीय सहकारिता नीति लाएगी सरकार :
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र फिर से सरकार बनने पर सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। देशभर में डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी। पीएम ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। 10 वर्षों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। सभी वर्गों का बराबर ध्यान भी रखा जायेगा।
विकसित भारत का संकल्प :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है। इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है। युवाओं के साथ सभी को नये अवसर देने का प्रयास किया जायेगा।
किसानों के लिए किया ये वादा :
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। कुछ महीने पहले ही दुनिया की अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को वैश्विक पोषण हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत अधिक बल देने वाले हैं। इससे श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा। मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा कि हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी जारी रहेगा। किसानों की आय बढ़ाने को लेकर भी लगातार प्रयास जारी है।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा :
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज महिलाओं के नेतृत्व में विकास दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार का वादा :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा कि भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के तीन मॉडल चला करेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। अन्य प्रकार की नई तकीनीकी ट्रेनें भी शुरू की जायेंगी। ट्रेनों में वेटिंग को भी ख़त्म किया जायेगा।
तमिल भाषा को बढ़ावा देने का वादा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर पर्यटन करेगी।
100 दिन के एक्शन प्लान पर काम होगा शुरू :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जायेगा। सरकार ने पहले से ही 100 दिन के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। देश को 140 करोड़ देशवासियों का अपना एम्बिशन, मोदी का मिशन है। आज विश्व में अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। युद्ध की स्थिति बनी हुई है। पूरा विश्व तनावपूर्ण है। संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और जब दुनिया में भांति-भांति प्रकार के संकट और तूफान चल रहे हों तो ऐसे समय में भारत में पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार की आवश्यकता और बढ़ जाती है।
भाजपा के संकल्प पत्र की मुख्य बातें:
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
- 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत लाया जाएगा।
- अतिरिक्त पांच वर्षों तक मुफ्त राशन योजना से 80 करोड़ परिवारों को लाभ होगा।
- आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया जाएगा.
- हर घर तक नल का जल योजना का विस्तार.
- सरकार की उज्ज्वला योजना जारी.
- राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा.
- एमएसपी में बढ़ोतरी जारी.
- हर गरीब व्यक्ति के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था जारी रखी गई।
- तीन करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने की प्रतिबद्धता।
- स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार।
- सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज।
- सीमा पार से घुसपैठ पर नकेल।
- मछुआरों के लिए बीमा योजना की शुरूआत।
- मुफ़्त राशन योजना का अगले पांच वर्षों तक विस्तार।
- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कार्यान्वयन।
डिजिटल क्षेत्र में, 5जी का विस्तार, 6जी पर काम, उद्योग 4.0 के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और सेवाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) और टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार जैसी पहल को आगे बढ़ाया जायेगा।



