मुंबई (महाराष्ट्र) : सलमान खान और उनके फैंस के लिए रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर से हुई है। करीब 5 बजे जब सब नींद की आगोश में थे, बॉलीवुड सुपरस्टार के घर पर गोलीबारी हुई है। बाइक सवार दो हमलावर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। CCTV फुटेज में जहां दोनों संदिग्ध बाइक सवार को हेलमेट पहने हुए देखा गया है, वहीं इस घटना के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। यह घटना सुबह 4.55 बजे घटी है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
सूत्रों के अनुसार 2-3 राउंड फायरिंग हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच रही है। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। उसने अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला किया था और कहा था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



