कांग्रेस कार्यकर्ता की खुदकुशी मामले में फरार आरोपी कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार, बुर्का पहनकर भागने की फ़िराक में था आरोपी।

बिलासपुर : कांग्रेस कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले आरोपी अकबर फरार चल रहा था। अब कांग्रेस कार्यकर्ता की खुदकुशी करने के मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी कांग्रेस के ही नेता अकबर खान को रविवार शाम को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ने गई पुलिस को देखकर अकबर खान घर में महिलाओं के साथ बुर्का पहनकर छिप गया था, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसके साथी कांग्रेस पार्षद तयैब हुसैन के घर में भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह निवासी रज्जब अली पिता स्व. रोशन अली 56 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

उनके पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। मामले में परिजनों ने अकबर खान सहित दो-तीन लोगो पर आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की थी। साथ ही मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा था।मामले में मृतक के परिजनों ने एसपी और आईजी से गुहार लगाई थी, क्योंकि मामला कांग्रेस नेता से जुड़ा हुआ था इसलिए तत्कालीन सरकार में मामले में बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था और गिरफ्तारी तक नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि मृतक की शनिचरी रपटा चौक के पास 1250 डिस्मिल जमीन है। उसके बाजू में राहुल ध्रुव नामक व्यक्ति की जमीन है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन, अकबर खान ने उससे जमीन खरीदकर रजिस्ट्री करा ली और गलत सीमांकन कराकर उनकी जमीन व दुकान को अपना बताने लगे, वे दुकान व जमीन खाली करने के लिए उन्हें दो माह से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इससे त्रस्त होकर रज्जब अली ने आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने जनवरी 2024 में अकबर खान व तैय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया था। घटना के बाद से दोनों फरार थे। रविवार को सरण्कडा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को सूचना मिली कि आरोपी अकबर खान अपने देवनंदन नगर फेस 2 स्थित अपने घर पर आया हुआ है।

सहयोगी कांग्रेस पार्षद के घर में पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिला :

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर डीएसपी साहू एसआई देवेश संडे, मनोज बघेल,इमरान, कमलेश सूर्यवंशी ने देवनंदन नगर फेस 2 में उसके घर में दबिश दी। घर के सामने अकबर खान का भाई बैठा था। उन्होंने घर में अकबर खान के नहीं होने की बात कही। पुलिस ने घर की तलाशी लेने कहा तो उसके भाईयों ने कहा घर की महिलाएं बुर्का पहनकर रहती हैं, उन्हें परेशान नहीं किया जाए। उसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में महिलाएं बुर्का पहनकर बैठी हुई थीं। सभी को बाहर निकाला गया तो अकबर खान भी बुर्का पहनकर बाहर निकला। पुलिसकर्मियों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर थाने ले गए। उसके बाद उसे उक्त मामले में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में अकबर खान एवं उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ उसलापुर में भी एक युवक के सुसाइड केस में नामजद आरोपी बनाया गया है।

हथकड़ी लगाने पर हंगामा करने की दी धमकी :

बुर्का के साथ पकड़े जाने पर आरोपी अकबर खान ने पुलिसकर्मियों को हथकड़ी नहीं लगाने की बात कही। हथकड़ी लगाकर थाने जाने पर उसने हंगामा मचाने की धमकी दी। उसके बाद पुलिस ने उसे बिना हथकड़ी लगाए थाने लेकर गई। भूमाफिया कांग्रेस नेता अकबर खान की गिरफ्तारी की खबर शहर में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में उसके समर्थक युवा थाने पहुंच गए। साथ ही उनके द्वारा हंगामा करने की भी सूचना है।

सकरी थाने में भी दर्ज है मामला :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

11 जनवरी 2022 को भी कुम्हारपारा निवासी सिद्धार्थ नागवंशी पिता वीरेन्द्र नागवंशी ने उसलापुर गीताजंली सिटी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मां अरूणा व पिता वीरेन्द्र ने भूमाफिया कांग्रेस नेता अकबर खान सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने तत्कालीन सीएसपी संदीप पटेल को जमकर फटकार लगाई थी। उसके बाद सकरी थाने में अकबर खान, शिबू उर्फ फैजान खान, मीनाक्षी बंजारे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था।

एएसपी ने जांच में पाया दोषी :

एडीशनल एसपी सिटी शिकायत की जांच कर रहे थे। जनवरी 2024 में जांच में दोषी पाए जाने पर दोनो के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/ 24, धारा 304, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। आरोपी के बारे में पता चला है कि अकबर खान शहर में युवाओं का गैंग चला रहा था। लंबे अरसे से वह शहर में भूमाफिया का काम कर गुर्गों के बल पर लोगों की जमीन पर कब्जा करने काम कर रहा था।

अब की गई गिरफ्तारी :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

सरकण्डा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के बताया कि, रज्जब अली आत्महत्या के मामले में फरार आरोपी अकबर खान के उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह घर में महिलाओं के साथ बुर्का पहनकर बैठा हुआ था। उसके साथी तैयब हुसैन के घर में दबिश दी गई। वह नहीं मिला है, उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। अब उसे जेल भेज दिया गया है।