काठमांडू (नेपाल) : क्रिकेट के दीवानों को सोचने लिये मजबूर करने वाली खबर आई है, जहाँ विश्वकप मे पाकिस्तानी टीम का बेहतर स्वागत किया गया था, फिर भी उन्होंने भारत को खरी – खोटी सुनाई, वहीँ उनको आईना दिखाने के लिये बेहतर खबर नेपाल से आई है। हर क्रिकेट बोर्ड BCCI की तरह अमीर नहीं है और ना ही दूसरे देशों में क्रिकेट को इतना महत्व दिया जाता है। नेपाल की टीम ने क्रिकेट की दुनिया में अभी हाल में ही अपनी शुरुआत की है। नेपाल क्रिकेट बोर्ड भी अपने शुरुआती दिनों में है। हाल ही में वेस्टइंडीज की नेशनल क्रिकेट टीम नेपाल में टी20 सीरीज खेलने पहुंची। जिसका पहला मैच 27 अप्रैल को है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग वेस्टइंडीज टीम और नेपाल क्रिकेट बोर्ड का मजाक बना रहे हैं। इस मामले सोशल मीडिया पर लोग चटखारे ले रहे है।
नेपाल में बना वेस्टइंडीज टीम का मजाक :
दरअसल यह मामला तब का है जब वेस्टइंडीज की टीम नेपाल एयरपोर्ट से बाहर निकली, तब खिलाड़ियों को रिसीव करने के लिए एक छोटा हाथी और एक खस्ता हालत वाली बस पहुंची थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने किट बैग को छोटा हाथी में रखते हुए दिख रहे हैं। वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी नेपाल द्वारा उनके लिए किए गए इंतजामों को देख पूरी तरह से हैरान थे। साथ ही, उन्हें एक साधारण सी बस दी गई थी जिसमें AC भी नहीं था। वहीँ जब इस समय गर्मी का मौसम अपने चरम पर है।
Video देख लोग हंसते-हंसते हुए लोट-पोट :
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ता तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक प्रयोगकर्ता ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे दिन आ गए अब वेस्टइंडीज टीम के। दूसरे ने लिखा- अब यही देखना बाकी रह गया था। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने कमेंट कर वेस्टइंडीज टीम का खूब मजाक बनाया। अब जाहिरी तौर पर तो वेस्ट इंडीज टीम की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वो कह रहे होंगे : “इतनी बेइज्जती तो हम न सहते भई”।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



